प्रयागराज में 4 घंटे तक नॉनस्टॉप चला बुलडोजर:10 जून को हुई हिंसा के मास्टरमाइंड जावेद के घर की एक-एक दीवार तोड़ी, अटाला मस्जिद के इमाम गिरफ्तार


प्रयागराज हिंसा के मास्टरमाइंड जावेद उर्फ पंप के घर को जमींदोज कर दिया गया है। प्रशासन ने करीब साढ़े चार घंटों तक 3 बुलडोजर और पोकलैंड मशीन से जावेद के मकान को ढहा दिया। बता दें कि गौसनगर इलाके में मास्टरमाइंड जावेद का आलीशान घर था। बुलडोजर चलाने से पहले घर के कुछ सामान को हटाने की इजाजत दी गई। दोपहर करीब 12 बजकर 35 मिनट पर बुलडोजर चलना शुरू हुआ था। वहीं, प्रयागराज पुलिस ने अटाला मस्जिद के इमाम अली अहमद को गिरफ्तार किया है। 

कार्रवाई के लिए सुरक्षा रही मजबूत
पुलिस ने यहां सुरक्षा के इंतजाम किए थे। घर के बाहर फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस भी मौजूद रही। पुलिस को घर में झंडा लगे हुए कुछ डंडे मिले हैं। सुरक्षा के लिए करीब 10 हजार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। हिंसा वाली जगह से जावेद के घर की दूरी करीब 10 किलोमीटर है। बता दें कि प्रयागराज हिंसा के बाद अब तक 304 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। अभी 36 और उपद्रवियों के घरों पर बुलडोजर चलेगा।

प्रयागराज के बाद अब मुरादाबाद की बारी
जुमे की नमाज के बाद हुई हिंसा में शामिल लोगों पर कार्रवाई का शिकंजा कसता जा रहा है। मुरादाबाद में प्रशासन बुलडोजर के साथ पहुंच गया है। पुलिस फोर्स और अधिकारी भी मौके पर हैं। बुलडोजर जामा मस्जिद चौराहे से होता हुआ निकला।

घर छोड़कर भाग गए हैं आरोपी

पुलिस अटाला, करैली और आसपास के अन्य इलाकों में लगातार दबिश दे रही है, लेकिन ज्यादातर उपद्रवी घर छोड़कर भाग गए हैं। उपद्रवियों के घर पर महिलाएं ही हैं। शौकत अली मार्ग, मिर्जा गालिब रोड से लेकर मजीदिया इस्लामिया इंटर कॉलेज वाली गली में तमाम घरों पर ताले लगे हैं। CCTV से पहचान होने के बाद पूरे अटाला क्षेत्र में सन्नाटा पसरा है।

जावेद के घर को गिराते समय आसपास के घरों को कोई नुकसान न हो, इसका टीम ने विशेष ध्यान रखा।

जेके आशियाना में जहां कार्रवाई हो रही है, उसके आसपास गलियों में महिला पुलिस फोर्स तैनात की गई हैं।

जेके आशियाना में जहां कार्रवाई हो रही है, उसके आसपास गलियों में महिला पुलिस फोर्स तैनात की गई हैं।

घर की बाहरी दीवारों को तोड़ता बुलडोजर। तोड़ने से पहले टीम ने अंदर के कमरों से सामानों को बाहर निकाला।

घर की बाहरी दीवारों को तोड़ता बुलडोजर। तोड़ने से पहले टीम ने अंदर के कमरों से सामानों को बाहर निकाला।

दोपहर एक बजे घर के दो तरफ से बुलडोजर चलाने की कार्रवाई शुरू की गई। वीडियोग्राफी भी कराई गई।

दोपहर एक बजे घर के दो तरफ से बुलडोजर चलाने की कार्रवाई शुरू की गई। वीडियोग्राफी भी कराई गई।

घर को गिराने में दो बुलडोजर लगाए गए। गेट तोड़कर अंदर से फर्नीचर और अन्य सामान पहले बाहर निकाले गए।

घर को गिराने में दो बुलडोजर लगाए गए। गेट तोड़कर अंदर से फर्नीचर और अन्य सामान पहले बाहर निकाले गए।

11:30 बजे करेली थाने पर फोर्स और बुलडोजर की टीम इकट्‌ठा हुई थी। एक बजे मेन गेट और बाउंड्रीवॉल तोड़ी गई।

11:30 बजे करेली थाने पर फोर्स और बुलडोजर की टीम इकट्‌ठा हुई थी। एक बजे मेन गेट और बाउंड्रीवॉल तोड़ी गई।

 

70 नामजद, जेल भेजे गए 68 उपद्रवी
प्रयागराज पुलिस की ओर से बताया गया कि दंगा करने वाले 70 लोगों को नामजद किया गया है। इन पर 29 धाराएं लगाई गई हैं। अभी तक 68 उपद्रवियों को कोर्ट में पेश करके उन्हें नैनी सेंट्रल जेल भेजा गया है। इसमें चार उपद्रवी नाबालिग पाए गए हैं, जिन्हें बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है। पुलिस अभी मीडिया और पब्लिक की ओर से मिले वीडियो और CCTV फुटेज के आधार पर हिंसा करने वालों की तलाश में जुटी है।          70 नामजद, जेल भेजे गए 68 उपद्रवी
प्रयागराज पुलिस की ओर से बताया गया कि दंगा करने वाले 70 लोगों को नामजद किया गया है। इन पर 29 धाराएं लगाई गई हैं। अभी तक 68 उपद्रवियों को कोर्ट में पेश करके उन्हें नैनी सेंट्रल जेल भेजा गया है। इसमें चार उपद्रवी नाबालिग पाए गए हैं, जिन्हें बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है। पुलिस अभी मीडिया और पब्लिक की ओर से मिले वीडियो और CCTV फुटेज के आधार पर हिंसा करने वालों की तलाश में जुटी है।70 नामजद, जेल भेजे गए 68 उपद्रवी
प्रयागराज पुलिस की ओर से बताया गया कि दंगा करने वाले 70 लोगों को नामजद किया गया है। इन पर 29 धाराएं लगाई गई हैं। अभी तक 68 उपद्रवियों को कोर्ट में पेश करके उन्हें नैनी सेंट्रल जेल भेजा गया है। इसमें चार उपद्रवी नाबालिग पाए गए हैं, जिन्हें बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है। पुलिस अभी मीडिया और पब्लिक की ओर से मिले वीडियो और CCTV फुटेज के आधार पर हिंसा करने वालों की  70 नामजद, जेल भेजे गए 68 उपद्रवी
प्रयागराज पुलिस की ओर से बताया गया कि दंगा करने वाले 70 लोगों को नामजद किया गया है। इन पर 29 धाराएं लगाई गई हैं। अभी तक 68 उपद्रवियों को कोर्ट में पेश करके उन्हें नैनी सेंट्रल जेल भेजा गया है। इसमें चार उपद्रवी नाबालिग पाए गए हैं, जिन्हें बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है। पुलिस अभी मीडिया और पब्लिक की ओर से मिले वीडियो और CCTV फुटेज के आधार पर हिंसा करने वालों की तलाश में जुटी है। 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Related Tags:

 

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।