जिला स्तरीय कार्यकर्ता कन्वेंशन से लिए गये आंदोलनात्मक निर्णय


जिला स्तरीय कार्यकर्ता कन्वेंशन से लिए गये आंदोलनात्मक निर्णय

12 से 20 जून तक से खेग्रामस का विशेष सदस्यता अभियान-धीरेंद्र झा

14 जून को पटना के आईएमए हाल में का० रामदेव वर्मा के याद में संकल्प सभा

7 अगस्त को महंगाई एवं बुलडोजर राज के खिलाफ जिला मुख्यालय में महागठबंधन का धरना

समस्तीपुर ( यूपी अब तक संवाददाता ) 12 जून 2022

शहर के मालगोदाम चौक स्थित भाकपा माले जिला कार्यालय में शनिवार को देर शाम तक चला जिला स्तरीय कार्यकर्ता कन्वेंशन में 12 से 20 जून तक खेग्रामस का विशेष सदस्यता अभियान चलाने, 14 जून को का० रामदेव वर्मा के याद में पटना के आईएमए हाल में संकल्प सभा में भागीदारी दिलाने, 7 अगस्त को जिला मुख्यालय पर महागठबंधन द्वारा महंगाई एवं बुलडोजर राज के खिलाफ धरना को बड़ी भागीदारी दिलाकर सफल बनाने समेत अन्य कई आंदोलनात्मक निर्णय लिया गया.
  कन्वेंशन को संबोधित करते हुए भाकपा माले के पोलिट ब्यूरो सदस्य का० धीरेन्द्र झा ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा-जदयू के नीतीश सरकार की हरेक योजना भ्रष्टाचार के आगोश में है. अब बिहार में कर्ज एवं भूख से आत्महत्या होने लगी है. यह विकास की झूठा ढ़ोल पीटने वाली सुशासन सरकार के मुंह पर करारा तमाचा है. एक ओर सरकारी जमीन पर बसे भूमिहीन वासगीत पर्चा, आवास देने के बजाय  बुलडोजर से उजाड़कर कंपनी घराने को जमीन दी जा रही है तो दूसरी ओर किसान अपनी बर्बादी पर कराह रहे हैं. समय पर खाद तक किसानों को उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है. अपने खून- पसीने से उगाये गये फसल का खरीददार तक नहीं मिलने पर अपने उपज को सड़क पर फेंक रहे हैं. लेकिन सरकार को किसान की बर्बादी की तनिक भी चिंता नहीं है. इसके खिलाफ उन्होंने किसानों को संगठित कर आंदोलन तेज करने का आह्वान कार्यकर्ताओं से किया.
  कन्वेंशन की अध्यक्षता माले जिला सचिव उमेश कुमार ने किया. जिला कमिटी सदस्य बंदना सिंह, उपेंद्र राय, जीबछ पासवान, अमित कुमार, सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, दिनेश कुमार, प्रेमानंद सिंह, अजय कुमार, महावीर पोद्दार, फूल बाबू सिंह, फूलेंद्र प्रसाद सिंह, सत्यनारायण महतो, सुखलाल यादव, चंदेश्वर राय, राज कुमार पासवान, मिथिलेश कुमार समेत अन्य वक्ताओं ने कन्वेंशन को संबोधित किया.

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।