abtaktv पंचायत चुनाव फार्म के बाद तहसील कार्यालय में सत्यापन की प्रकिया प्रारंभ संपन्न हुई
पंचायत चुनाव फार्म के बाद तहसील कार्यालय में सत्यापन की प्रकिया प्रारंभ संपन्न हुई
सामुदायिक शौचालय में एक युवक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया।
मंडल प्रभारी डॉक्टर शराफत अली
स्लग, सामुदायिक शौचालय में महिला के साथ दुष्कर्म
एंकर, मैनपुरी के थाना औंछा क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय में एक युवक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। क्षेत्रीय लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को सौंप दिया। उधर, घटना से आहत पीड़ित महिला ने घर जाकर फंदा लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया।
मैनपुरी जनपद के औंछा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने करीब एक वर्ष पूर्व अपनी पुत्री की शादी एटा जनपद में की थी। कुछ दिन से विवाहिता मायके में आकर रह रही है। बताया गया है कि रविवार को विवाहिता की अचानक तबियत खराब हो गई। उसे दस्त होने लगे। दोपहर के समय वह घर के पास ही बने सरकारी शौचालय में शौच के लिए गई थी। वहां पहले से घात लगाए बैठे गांव निवासी युवक ने उसे पकड़ लिया।
आरोप है कि शौचालय में युवक ने विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया। महिला के शोर मचाने पर लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। घटना के समय महिला के परिजन खेत पर थे। जब उन्हें जानकारी हुई तो वह भी मौके पर पहुंच गए। आरोपी को पुलिस को सौंपा गया। इस बीच दुष्कर्म से आहत महिला भागकर घर चली गई और कमरे में जाकर फांसी लगा ली। परिजनों ने उसे जब तक नीचे उतारा, वह बेसुध हो चुकी थी।
परिजन महिला को जिला अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज देकर उसे मेडिकल कॉलेज सैफई भेज दिया। पीड़िता की हालत चिंताजनक बनी हुई है।अपर पुलिस अधीक्षक मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है उसी आधार पर कार्यवाही की जाएगी।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
पंचायत चुनाव फार्म के बाद तहसील कार्यालय में सत्यापन की प्रकिया प्रारंभ संपन्न हुई
भू माफियाओं के हौसले बुलंद नहीं रहा शासन-प्रशासन का ख्वाब
Leave a Comment: