कुदरकोट इण्डेन गैस एजेंसी पर वर्ल्ड एलपीजी डे धूमधाम से मनाया


कुदरकोट इण्डेन गैस एजेंसी पर वर्ल्ड एलपीजी डे धूमधाम से मनाया

बिधूना तहसील के अन्तर्गत ग्राम कुदरकोट में कुदरकोट इण्डेन ग्रामीण वितरक गैस एजेंसी ने आज वर्ल्ड एलपीजी डे धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर एजेंसी संचालक की तरफ से समाजसेवियों को पौधें वितरण किए गए, बच्चों में मिस्ठान वितरण किया गया, एवं सेफ़्टी क्लिनिक का आयोजन कर एलपीजी गैस से सम्बंधित जानकारियां लोगों को प्रदान की गई। इस अवसर पर गैस एजेंसी संचालक ने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। समस्त जनमानस से अपील की घर मे सदैव एलपीजी का ही इस्तेमाल करें एवं स्वच्छ भारत अभियान में सहयोग करें।
इस अवसर पर अनुराग मिश्रा, सूबेदार सिंह, रामचन्द्र, प्रदीप कुमार, शैलेन्द्र त्रिवेदी, गौरव तिवारी, धर्मेन्द्र सिंह, अमन शर्मा, सोम मिश्रा, रजनीश मिश्र, रोहित तिवारी, वरुण तिवारी, उमंग, मोहम्मद इमरान, इनायत अली आदि गणमान्य व्यकितयों ने भी अपने विचार व्यक्त किये एवं कुदरकोट इण्डेन गैस एजेंसी के कार्यो की भूरी भूरी प्रसंशा करते हुये एजेंसी संचालक अभिषेक मिश्रा को बधाई प्रेषित की एवं कहा ऐसे कार्यो से समाज मे जागरूकता जागृत होती हैं। एवं जीवन जीने की शैली में सुधार होता हैं।
यूपी अब तक टीवी चैनल से जिला व्यूरो चीफ शान मोहम्मद के साथ डा नागेन्द्र सिंहाल की रिपोर्ट

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।