विद्यापतिनगर के मऊ पहुंचकर संदिग्ध आत्महत्या पीड़ित परिजनों से मिला


माले महासचिव का० दीपंकर भट्टाचार्य ने विद्यापतिनगर के मऊ पहुंचकर संदिग्ध आत्महत्या पीड़ित परिजनों से मिला

इस मामले को विधानसभा में उठाया जाएगा- संदीप सौरभ- माले विधायक

विद्यापतिनगर/समस्तीपुर
 ( यूपी अब तक संवाददाता ) 6 जून 2022

माले महासचिव का० दीपंकर भट्टाचार्य, पोलिट ब्यूरो सदस्य का० धीरेन्द्र झा, राज्य कमिटी सदस्य का० संतोष शहर, शशि यादव, बंदना सिंह, विधायक संदीप सौरभ, जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह, किसान नेता ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, शिवजी राय की टीम ने सोमवार को समस्तीपुर के विद्यापतिनगर के मऊ कथित आत्महत्या स्थल पर पहुंचकर मृतक मनोज झा की बहन रीना झा, बेटी काजल, निभा, दामाद गोविन्द झा, आशिष मिश्र एवं पड़ोसी से मिलकर घटना के बारे में विसतृत जानकारी प्राप्त किया. उन्होंने फांसी लगाने वाले कमरे, घर का भी निरिक्षण किया.
  उन्होंने घटना पर गहरआ दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह काफी भयावह घटना है. अब लोग बढ़ते कर्ज के कारण आत्महत्या करने लगे हैं. हलांकि उन्होंने घटना को संदिग्ध मानते हुए इसकी उच्च स्तरीय जांच कराने एवं घटना की जिम्मेवारी तय कर दोषियों को सजा, मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की सरकार से मांग की.
 का० दीपंकर भट्टाचार्य ने समूह, माईक्रो फाईनेन्स कंपनी को मनमानी करने की छूट देने की सरकारी नीति की आलोचना करते हुए इसकी समीक्षा करने की मांग की. इस मामले को उन्होंने मानसूनकालीन बिहार विधानसभा सत्र में माले विधायकों द्वारा उठाने की घोषणा की.

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।