भाजपा नेता सूबेदार गिरी के खिलाफ थाने में गुहार लगाई


बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र के अहरौला थाना क्षेत्र पकड़ी गांव निवासी बुधिरामगिरी रामकरण गुलाब विनोद नीके लाल रामाश्रय मिठाई सुरेंदर सरजू रामसूरत सहित 2 दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने गांव के ही भाजपा नेता सूबेदार गिरी के खिलाफ थाने में गुहार लगाई बता दें कि बुधि रामगिरी ने आरोप लगाया कि हमारे चिलबिल के पेड़ को सूबेदार गिरी द्वारा मनमाने तरीके से कटवाया जा रहा है जिसकी सूचना हम प्रार्थीगण थानाध्यक्ष अहरौला से की थानाध्यक्ष द्वारा भाजपा नेता को  पेड़ काटने से मना कर दिया गया बीजेपी के कार्यकर्ताओं द्वारा इसकी शिकायत जिला अध्यक्ष ऋषि कांत राय से की गई तो उन्होंने थानाध्यक्ष पर दबाव बनाकर के चिलबिल का पेड़ कटवाने के लिए कहा थानाध्यक्ष ने जिला अध्यक्ष को आश्वासन दिया और कहा कि पेड़ सूबेदार गिरी को ही मिलेगा वहीं विपक्षी को जब पता चला तो वह लोग भी थाने पर पहुंचे लेकिन थाना अध्यक्ष द्वारा कोई सुनवाई नहीं की गई इतना ही नहीं सूबेदार गिरी पिछड़ा मोर्चा के जिला मंत्री पद पर हैं पद का दुरुपयोग करके गरीबों का पेड़ जबरदस्ती  कटवा रहे है विपक्षी ने बताया कि न्याय के लिए हम लोग उच्च अधिकारियों तक इसकी शिकायत करेंगे यह हमारे स्वाभिमान की लड़ाई है ऐसे हम हार नहीं मानेंगे उन्होंने बताया कि थाना दिवस पर प्रार्थना पत्र दिया गया था जिसमें तहसीलदार महोदय ने पैमाइश की बात कही थी पैमाइश होने के पश्चात जिसके पक्ष में पेड़ जाएगा वही काटेगा लेकिन सूबेदार गिरी द्वारा बिना पैमाइश कराए ही पेड़ की अवैध तरीके से कटान कराई जाने लगी बिना परमिशन के ही हरा पेड़ काटा जा रहा है अगर हम प्रार्थीयों को न्याय नहीं मिला तो हम थाने का घेराव करने को बाध्य होंगे इस संबंध में सूबेदार गिरी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि यह पेड़ मेरे चेक में है मेरे पुरखों की जायदाद है इसलिए किसी के कहने पर मैं अपना पेड़ किसी को नहीं दे सकता क्षेत्राधिकारी रामस्वरूप बाजपेई ने बताया कि मामला जांच का है बिना जांच किए यह कह पाना पेड किसका है यह गलत होगा पुलिस द्वारा न्याय किया जाएगा किसी के दबाव में भेदभाव नहीं किया जाएगा।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।