तीन लाख सोलह हजार दो सौ रुपये की स्ट्रीट लाइट घोटाले में प्रधान सचिव एमई जेई समेत कई लोगों पर भ्रष्टाचार के आरोप साबित गाज गिरना तय


तीन लाख सोलह हजार दो सौ रुपये की स्ट्रीट लाइट घोटाले में प्रधान सचिव एमई जेई समेत कई लोगों पर भ्रष्टाचार के आरोप साबित गाज गिरना तय

रायपुर ग्रामपंचायत विकासखंड बिजुआ जिला खीरी में तीन लाख सोलह हजार दो सौ रुपये के स्ट्रीट लाइट घोटाले के मामले में ग्राम प्रधान, अतहर अली व सचिव तौसीफ अहमद, इंजीनियर, जूनियर इंजीनियर, एलआइ, ऑडिटर, आरएओ समेत अन्य लोगों पर भ्रष्टाचार के आरोप साबित हुए हैं अब इन पर गाज गिरना तय है। अब तक टीवी की संयुक्त टीम की जांच रिपोर्ट में यह स्पष्ट उल्लेख किया गया है कि उपरोक्त लोगों ने स्ट्रीट लाइट के कार्यों में गंभीर अनियमितता बरती हैं। इससे विभाग को लाखो रुपये से भी अधिक की हानि हुई है। इतना ही नहीं गांव  में 100 से ज्यादा एलईडी भी कम पाई गई। स्ट्रीट लाइट के इस गोलमाल के मामले को अब तक टीवी ने प्रमुखता से उठाते हुए उजागर किया है। 
विकासखंड प्रशासन की मिलीभगत से सरकार को लगा लाखो का चूना
रायपुर ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने अब तक टीवी की टीम के माध्यम से शाशन प्रशासन तक अपनी बात पहुचा कर स्ट्रीट लाइट मामले में गोलमाल करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज करवाकर कार्रवाई की मांग की है। विकासखंड बिजुआ के अधिकारियों, कर्मचारियों ने रायपुर प्रधान से मिलीभगत कर सरकार के लाखों रुपये का चूना लगाया है। उन्होंने कहा कि आज हालात यह है कि कागजों में ग्राम पंचायत रायपुर में स्ट्रीट लाइट के नाम तीन लाख सोलह हजार दो सौ रुपये के लगभग की राशि राधा इण्टर प्राइजेज व अन्य फार्म के नाम बिल लगाकर बंदर बाँट कर कमीशन खोरी कर ली जिससे पंचायत रायपुर रात के समय में अंधेरे में डूबा रहता है। शहर की अधिकांश लाइटें खराब पड़ी है तो कहीं दिन भर जलती रहती है कागजों में ही स्ट्रीट लाइटें जलकर बंद हो रही है। आप देख सकते है।....

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।