सफाई एजेंसी पर्यावरण समाधान के द्वारा नगर परिषद ताजपुर में साफ सफाई हेतु जन जागरूकता अभियान चलाया गया


दो दिनों के अंदर अतिक्रमण मुक्त नहीं हुआ तो होगा आंदोलन

ताजपुर / समस्तीपुर  (यूपी अब तक संवाददाता ) : - - सफाई एजेंसी पर्यावरण समाधानके द्वारा नगर परिषद ताजपुर में साफ सफाई हेतु जन जागरूकता अभियान चलाया गया। नगर परिषद ताजपुर के लोगों से नगर को स्वच्छ रखने हेतु  कार्यरत एजेंसी के प्रतिनिधि धीरज कुमार, निरीक्षक राशिद अनवर, पर्यवेक्षीय पदाधाकारी शिव कुमार राम, नगर परिषद ताजपुर एवं बिरजू मल्लिक, पप्पू कुमार आदि के द्वारा मार्च निकाला गया व घर घर संपर्क कर लोगो को सड़क के साफ व नाला में कचड़ा न फेकने के लिए जागरूक व आग्रह किया। साथ ही कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद ताजपुर के आदेशानुसार नगर में नाला व सड़क के अतिक्रमण कर्ता को दो दिनों के अंदर अतिक्रमण हटाने का हिदायत दी गई ।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।