Abtaktv जहां उत्तर प्रदेश सरकार के मुखिया श्री योगी आदित्यनाथ जी अवैध कब्जों को हटाने में जुटे हुए
जहां उत्तर प्रदेश सरकार के मुखिया श्री योगी आदित्यनाथ जी अवैध कब्जों को हटाने में जुटे हुए
पत्नी के हत्यारे पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पत्नी के हत्यारे पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिजनौर से सहयोगी अमीन अहमद के साथ मुनीश उपाध्याय की रिपोर्ट।
बिजनौर :-जनपद बिजनौर में एक बेरहम पति ने रिश्तो को तार-तार करते हुए अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया और फिल्मी अंदाज में लाश को अपने गन्ने के खेत में 3 फीट गहरा गड्ढा खोदकर लाश को ठिकाने लगा दिया जिसके बाद एक अज्ञात खत के द्वारा पुलिस ने पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया है और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।परिजनों ने इस अनसुलझी मौत को चार लोगों को जिम्मेदार ठहराया है।फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
दरसअल हलदौर के गांव सोतखेड़ी निवासी हसीनउद्दीन की पुत्री चाइना की शादी हिमपुरदीपा क्षेत्र के गांव मुबारकपुर कला में हुई थी जहां पर नसीम नाम के एक व्यक्ति का आना जाना लगा रहता था नसीम पहले से ही शादीशुदा है। नसीम की पहली पत्नी का नाम रजिया है। नसीम ने चाइना को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और लगभग 12 साल पूर्व उससे शादी रचा ली लेकिन 7 दिन पूर्व चाइना अचानक रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गई तभी से चाइना की बड़ी बहन उसकी तलाश कर रही थी चाइना की बड़ी बहन ने आरोपी पति नसीम से इस मामले में पूछा तो उसने चाइना को दिल्ली जाने का बहाना बनाकर डाल दिया लेकिन बीती देर रात्रि एक अज्ञात खत चाइना की बड़ी बहन के दरवाजे पर किसी ने डाल दिया खत देखकर चाइना की बड़ी बहन हैरान हो गई खत में लिखा था कि आपकी बहन की चार लोगों ने मिलकर निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने खत के आधार पर जांच पड़ताल की तो आरोपी पति नसीम के खेत से चाइना का सड़ा गला शव बरामद हुआ परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी पति को गिरफ्तार करके अन्य फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। हत्या में नसीम की पहली पत्नी रजिया भी शामिल है। फिलहाल पुलिस ने साजिश के तहत की गई इस हत्या का पर्दाफाश कर दिया है। बिजनौर एसपी ने बताया कि आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
जहां उत्तर प्रदेश सरकार के मुखिया श्री योगी आदित्यनाथ जी अवैध कब्जों को हटाने में जुटे हुए
चित्रकूट जिले का फिर से किया गया नाम खराब नाबालिक के साथ गैंग रेप
पर्यावरण संरक्षण हेतु दो युवक निकले पदयात्रा पर!
Leave a Comment: