सुंदरकांड पाठ एवं हनुमान चालीसा के साथ हनुमान जी की पूजा अर्चना कर विशाल भण्डारा किया गया


सुंदरकांड पाठ एवं हनुमान चालीसा के साथ हनुमान जी की पूजा अर्चना कर विशाल भण्डारा किया गया
क्राइम ब्यूरो आशीष कसौधन
उतरौला( बलरामपुर) जेष्ठ माह के बड़े मंगल पर फक्कड दास मन्दिर पावर हाउस के बगल पर सुंदरकांड पाठ एवं हनुमान चालीसा के साथ हनुमान जी की पूजा अर्चना कर विशाल भण्डारा किया गया।जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया वरिष्ठ उपाध्यक्ष शुभम गुप्ता जी के यहां किया गया सुंदर पाठ व विशाल भण्डारा ।जिसमे भंडारे के सहयोगी के रूप में विनोद वर्मा बजाज एजेंसी,बबलू वर्मा,अरविंद आयशर ट्रेक्टर के नेतृत्व में लोगों ने सुंदरकांड व हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए हनुमान जी की पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण किया गया जिसमे श्री वैभव सक्सेना जी द्वारा संगीतमय पाठ कीर्तन मंडली के साथ बहुत ही मनमोहक तरीके और भक्तिभाव से किया गया।जिसमे विश्व हिंदू महासंघ रूपेश गुप्ता नगर अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ,विशाल गुप्ता नगर महामंत्री विश्व हिंदू महासंघ सहित श्री बालाजी सेवा समिति उतरौला के संरक्षक संतोष कसौधन,महामंत्री बलराम कौशल,व्यवस्थापक संतोष कुमार, सोनी,कोषाध्यक्ष मनोज सोनी,मंच संचालक दयानंद कौशल,गुड्डू कसौधन,संजय गुप्ता,अभिषेक गुप्ता,अमित इलेक्ट्रोनिक,बबलू चौरसिया, मौजूद रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।