लखनऊ vs बेंगलुरु LIVE:बारिश के कारण टॉस में देरी, केएल राहुल-फाफ डुप्लेसिस मैदान से वापस ड्रेसिंग रूम गए


IPL 2022 में आज लखनऊ और बेंगलुरु के बीच एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाना है। शाम 7 बजे टॉस होना था, लेकिन बारिश के कारण टॉस होने में देरी हो रही है। लखनऊ के कप्तान केएल राहुल और RCB के कप्तान फाफ डु प्लेसिस मैदान पर गए थे, लेकिन तेज हवाओं और बारिश के कारण टॉस नहीं हो पाया। अब वो वापस ड्रेसिंग रूम चले गए हैं। वहीं,पिच पर भी कवर आ गया है।

LSG ने 14 मुकाबले खेलकर 9 में जीत हासिल की और 18 अंकों के साथ लीग स्टेज में तीसरे स्थान पर रही।

लखनऊ का नेट रन-रेट +0.251 रहा। वहीं RCB ने 14 मैच में 8 जीते उसका नेट रन रेट -0.253 रहा। रन रेट के कारण राजस्थान टॉप-2 में चली गई और लखनऊ को एलिमिनेटर खेलने के लिए मजबूर होना पड़ा।

राहुल और डीकॉक फिर दे सकते हैं तेज शुरुआत
लखनऊ सुपर जायंट्स ने बल्लेबाजों और गेंदबाजों के निरंतर बेहतर प्रदर्शन के दम पर प्लेऑफ में जगह बनाई है। कप्तान केएल राहुल ने अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर टीम को मुश्किल परिस्थिति में सहारा दिया है। क्विंटन डीकॉक के साथ मिलकर वह लगभग हर मुकाबले में LSG शानदार शुरुआत देते रहे हैं।

मोहसिन खान ने अपनी पेस और वेरिएशन से तमाम दिग्गजों को प्रभावित किया है। रवि बिश्नोई स्पिन का जिम्मा संभाल रहे हैं। लास्ट फेज में आकर कुछ मुकाबले गंवाने के बाद लखनऊ कोलकाता के खिलाफ भव्य जीत के साथ प्लेऑफ में पहुंची है। ऐसे में टीम एलिमिनेटर जीतकर दूसरे क्वालिफायर में जरूर पहुंचना चाहेगी।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु किस्मत के भरोसे प्लेऑफ में पहुंची है। अगर दिल्ली कैपिटल्स की टीम मुंबई इंडियंस से नहीं हारती, तो वह प्लेऑफ में लखनऊ का सामना कर रही होती। यह लगातार तीसरा साल है, जब बेंगलुरु की टीम ने प्लेऑफ में जगह बनाई है। ऐसे में इस बार वह 14 वर्षों का सूखा खत्म करने का भरसक प्रयास करेगी।खराब सीजन के बाद आखिरी मुकाबले में कोहली के बल्ले से विराट पारी आई है। विराट एक और बड़ी पारी खेलकर टीम की राह आसान करना चाहेंगे। वानिंदु हसारंगा की स्पिन लखनऊ के बल्लेबाजों के लिए परेशानी खड़ी कर सकती है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।