SIR और चुनाव आयोग के कथित मतभेदों पर राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोला. पीएम मोदी-शाह का वीडियो दिखाकर राहुल गांधी ने पूछा कि सत्ता विरोधी लहर के बावजूद BJP लगातार चुनाव कैसे जीत रही है?


चुनाव आयोग की विशेष मतदाता पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया और आयुक्तों के भीतर कथित मतभेदों को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोला. राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का एक वीडियो प्ले करने के बाद कहा कि मैं 50 साल से राजनीति में हूं… हर बार सत्ता विरोधी लहर को देखा हूं.. इंदिराजी ने बांग्लादेश बनवाया.. उसके चंद साल उन्हें सत्ता विरोधी लहर का सामना करना पड़ा.. कांग्रेस और बाकी दलों ने सत्ता विरोधी लहर का सामना किया लेकिन बीजेपी लगातार चुनाव कैसे जीत रही है? महाराष्ट्र और हरियाणा के चुनाव में धांधली हुई.

 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि जहां तानाशाही है, वहीं सत्ता विरोधी लहर नहीं है… 2024 के लोकसभा चुनाव और उसके बाद हुए सारे विधानसभा चुनाव में धांधली हुई है… वोट चोरी हर भारतीय के अधिकार का हनन है.. वोट चोरी का मतलब कानून की चोरी है… मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने चुना था… मैंने इस नियुक्ति का विरोध किया था… सरकार ने CEC को कानून से ऊपर रखा… भारत की चुनाव व्यवस्था को CEC ने पूरी तरह बर्बाद कर दिया है… हमारे पास वोट चोरी के सारे सबूत हैं… अगले 6 महीने में सारा पर्दाफाश हो जाएगा… दो चुनाव आयुक्तों ने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ बोला.

राहुल गांधी ने क्या-क्या है?

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, ‘मैं एक राजनीतिक परिवार से आता हूं और मैंने 50 से ज़्यादा साल एक राजनीतिक परिवार में बिताए हैं… भारत में ‘एंटी-इंकम्बेंसी’ (सत्ता-विरोधी लहर) नाम की एक बुनियादी ताकत है… यह किसी को नहीं छोड़ती… इंदिरा गांधी ने बांग्लादेश युद्ध जीता था, वे अपनी लोकप्रियता के शिखर पर थीं… और फिर अचानक एक-दो साल के भीतर ही ज़बरदस्त सत्ता-विरोधी लहर और भारी दबाव का सामना करना पड़ा… यही बात एक के बाद एक कई नेताओं के साथ होती है… कांग्रेस नेताओं के साथ भी ऐसा हुआ, क्षेत्रीय पार्टियों के साथ भी ऐसा हुआ, लेकिन न जाने क्यों नरेंद्र मोदी, अमित शाह और बीजेपी के साथ ऐसा कभी नहीं होता.’

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।