भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिलाधिकारी डॉ


अमित पाल ने शुक्रवार को ई.वी.एम. एवं वी.वी.पैट वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया।
      ज्ञात हो कि जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान ई.वी.एम. एवं वी.वी.पैट वेयर हाउस की सुरक्षा के दृष्टिगत की गई व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त करते हुए उप जिला निवार्चन अधिकारी शालिनी प्रभाकर को भारत निवार्चन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार सुरक्षा से संबंधित सभी आवश्यक कार्यवाही/व्यवस्थाएं सुनिश्चित बनाए रखने के निर्देश दिए।
    इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रबुद्ध सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बूथ लेबिल अधिकारी दिलीप कुमार व अरुण कुमार को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर किया सम्मानित


विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के तहत् शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिए जाने पर किया गया सम्मानित


        कौशाम्बी। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.अमित पाल ने अर्हता 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के अंतर्गत बूथ लेबिल अधिकारी के रूप में दिलीप कुमार (सहायक अध्यापक) द्वारा बूथ संख्या 82, विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र चायल एवं अरुण कुमार (सहायक अध्यापक) द्वारा बूथ संख्या 113, विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र चायल में शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिए जाने पर प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।


जिलाधिकारी ने ग्राम फतेहपुर सहाबपुर में चौपाल लगाकर सुनी ग्रामवासियों की समस्यायें
                                                                                                                                                                                              जिलाधिकारी ने आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को गोल्डेन कार्ड किया प्रदान


अधिकारियों को विभागीय योजनाओं से छूटे हुए सभी पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करने के निर्देश


       कौशाम्बी। जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने“गॉव की समस्या, गॉव में समाधान के अन्तर्गत आज ग्राम-फतेहपुर सहाबपुर में ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामवासियों की समस्याओं को सुना एवं सम्बन्धित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए।
        ज्ञात हो कि जिलाधिकारी ने ग्रामवासियों से पुष्टाहार,पेंशन,शौचालय का लाभ मिलने, राशन कार्ड, कन्या सुमंगला योजना एवं आवास आदि योजनाओं से लाभान्वित होने की जानकारी प्राप्त करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों से कहा कि छूटे हुए  सभी पात्र लोगों को शीघ्र लाभान्वित किया जाय। उन्होंने प्रभारी चिकित्साधिकारी से कहा कि गांव में कैम्प लगाकर छूटे हुए सभी पात्र लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया  जाय। उन्होंने चौपाल में उपस्थित किसानों से कहा कि अपना धान क्रय केंद्र पर ही विक्रय करें एवं पराली न जलाएं। उन्होंने उपस्थित महिलाओं से कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह से जुड़कर योजना का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बन सकती हैं। उन्होंने ग्रामवासियों से पूॅछा कि अध्यापक समय से विद्यालय आते हैं या नहीं, मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता, बच्चों को पाठ्य पुस्तक का वितरण हुआ या नहीं तथा ठीक प्रकार से शिक्षण कार्य करते हैं कि नहीं, जिस पर ग्रामवासियो ने बताया कि अध्यापक विद्यालय समय से आते हैं एवं ठीक प्रकार से शिक्षण कार्य भी करते हैं। उन्होंने ग्रामवासियों से गांव के सबसे नजदीक स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी पर ग्रामवासियों ने बताया कि अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही है। 
         जिलाधिकारी ने 15वां वित्त आयोग के अंतर्गत ग्राम में कराये गये कार्यों का सत्यापन कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम में स्थित सामुदायिक शौचालय की क्रियाशीलता एवं साफ सफाई की स्थिति की सत्यापन करवाया,क्रियाशीलता व साफ सफाई की स्थिति ठीक पाई गई।उन्होंने आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड प्रदान किया एवं महिलाओं की गोदभराई व बच्चों को अन्नप्राशन भी कराया। उन्होंने चौपाल में अधिशासी अभियंता,विद्युत चायल के अनुपस्थित पाए जाने पर उनका वेतन रोकने के निर्देश दिए।
         चौपाल में ग्राम वासियों ने बताया कि नलकूप विगत कई दिनों से खराब है, जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता,नलकूप को शीघ्र ही नलकूप ठीक कराने के निर्देश दिए। उन्होंने चौपाल में विद्युत से संबंधित अधिक शिकायत प्राप्त होने पर मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि ग्राम में कैम्प लगवाकर विद्युत की शिकायतों का निस्तारण कराया जाए। चौपाल में जल जीवन मिशन के कार्यों की जानकारी प्राप्त करने पर सहायक अभियंता,जल निगम ने बताया कि ग्राम में कनेक्शन का कार्य किया जाना है, जिस पर जिलाधिकारी ने 15 जनवरी, 2026 तक प्रतिशत कनेक्शन का कार्य पूर्ण कराकर पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
        इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी एवं जिला विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।

 


जिला मजिस्ट्रेट ने गुण्डा नियन्त्रण अधिनियम के तहत कुल 02 लोगों को किया जिला बदर
    कौशाम्बी। जिला मजिस्ट्रेट डाॅ. अमित पाल ने गुण्डा नियन्त्रण अधिनियम-1970 के अन्तर्गत कुल 02 लोगों को जिला बदर करने का आदेश दिया है। जिला बदर होने वालों में-अख्तर हुसैन पुत्र तहौवर निवासी ग्राम-युसुफपुर परगना व तहसील चायल थाना-सरांय अकिल को 06 माह के लिए एंव मो0 असलम  पुत्र मो0 सईद निवासी ग्राम युसुफ पुर परगना व तहसील चायल थाना-संराय अकिल को 06  माह के लिए जिला बदर किया गया है।

 

 

 


क्षेत्राधिकारी चायल द्वारा मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत आयुर्वेदिक संस्थान में छात्राओं को किया गया जागरूक*


कौशाम्बी। क्षेत्राधिकारी चायल अभिषेक सिंह द्वारा थाना संदीपनघाट क्षेत्र अंतर्गत स्थित चन्द्रशेखर सिंह आयुर्वेदिक संस्थान में मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को सायबर अपराधों से बचाव, सेल्फ डिफेन्स (Self Defence) की आवश्यक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया तथा किसी भी आपात स्थिति में मानसिक रूप से सशक्त बने रहने की प्रेरणा दी गई।
जागरूकता के दौरान महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया। महिला सुरक्षा संबंधी शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी। महिला हेल्पलाइन नंबरों की उपयोगिता एवं तत्काल मदद लेने की प्रक्रिया। एंटी रोमियो स्क्वॉड की भूमिका एवं उद्देश्य। साइबर क्राइम से बचाव एवं ऑनलाइन सुरक्षा उपाय। महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर 1090  महिला शक्ति हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 आपातकालीन पुलिस सहायता, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 108 एम्बुलेंस नंबर बताए गए।
कार्यक्रम में मौजूद शिक्षकों ने मिशन शक्ति अभियान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से आत्मविश्वास बढ़ता है और समाज में सुरक्षा एवं सम्मान की भावना मजबूत होती है।
क्षेत्राधिकारी चायल अभिषेक सिंह द्वारा सभी छात्राओं को आत्मरक्षा एवं जागरूक नागरिक बनने की शपथ दिलाई गई तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस सहायता लेने हेतु प्रेरित किया गया। “सुरक्षा व सम्मान – महिलाओं के अधिकार”

 


कंपोजिट शराब की दुकान से लगभग डेढ़ लाख रुपया चोर ने किया पार, चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद, पुलिस जांच ने जुटी
य्कौशाम्बी। जिले में कंपोजिट शराब की दुकान के अंदर गल्ले में रखा बिक्री का एक लाख 40 हजार रुपया दुकान के शटर के ऊपर से अंदर जाकर गल्ले से चोरी करने की घटना सामने आई है,जहा एक चोर ने दुकान के अंदर घुसकर गल्ले में रखा रुपया चोरी कर लिया और फरार हो गया,सुबह दुकान खोलने पहुंचे सेल्समैन ने देखा तो उसके होश उड़ गए,सेल्समैन ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में देखा तो चोरी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई थी,सेल्समैन ने सीसीटीवी फुटेज के साथ पुलिस से शिकायत की है,पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।
ज्ञात हो कि घटना करारी थाना क्षेत्र के करारी कस्बे में स्थित कंपोजिट शराब की दुकान की है जहा कौशाम्बी थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर विदांव गांव का रहने वाला अंबिका प्रसाद पुत्र राम सिंह सेल्समैन का काम करता है,पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में सेल्समैन ने बताया कि 27 नवंबर की रात को वह दुकान की बिक्री का 1.40 लाख रुपया गल्ले में रखकर दुकान बंद कर घर चला गया था,सुबह आकर देखा तो गल्ले से रुपया गायब था,दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में देखा तो घटना पता चली,चोरी की यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है।पुलिस शिकायती पत्र के आधार जांच में जुटी हुई है।

 


कौशाम्बी पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट व छिनैती के वांछित अभियुक्त को दबोचा
कौशाम्बी। थाना करारी पुलिस व स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गैंगेस्टर एक्ट और छिनैती से जुड़े एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल फोन, 2500 रुपये नकद और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
ज्ञात हो कि पुलिस के अनुसार, 24 नवंबर 2025 को थाना करारी में मु0अ0सं0 379/25 धारा 2/3 गैंगेस्टर एक्ट के तहत गैंग लीडर सुमित, सक्रिय सदस्य रवि, गुलजार और कुलदीप निवासी मंदर, थाना पूरामुफ्ती, प्रयागराज के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इनमें से सुमित और रवि पहले से ही जेल में बंद हैं। शेष आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी राजेश कुमार ने विशेष टीमों का गठन किया था।
मुखबिर की सूचना पर दबिश
27/28 नवंबर की रात पुलिस टीम क्षेत्र में वांछित आरोपियों की तलाश में थी। इसी दौरान मुखबिर की सटीक सूचना पर भैला मकदूमपुर नहर पुलिया के पास से वांछित आरोपी गुलजार पुत्र बीरेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी में उसके पास से दो मोबाइल, 2500 रुपये और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई।
महिला से बैग छीनने की घटना का खुलासा
कड़ाई से पूछताछ में गुलजार ने खुलासा किया कि 7 नवंबर 2025 को थाना पिपरी क्षेत्र के लालापुर में एक महिला से बैग छीनकर भागे थे। उस बैग में एक मोबाइल फोन, 3000 रुपये और कुछ आभूषण थे। आरोपी ने बताया कि आभूषण बेच दिए गए और बाकी राशि खर्च कर दी गई। बरामद मोटरसाइकिल को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया गया।
आपराधिक इतिहास भी आया सामने
गिरफ्तार अभियुक्त गुलजार के खिलाफ थाना करारी में चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट व गैंगेस्टर एक्ट के 4 मुकदमे, थाना पिपरी में एक छिनैती का मुकदमा तथा जनपद प्रयागराज के पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र में एक चोरी का केस दर्ज है। कुल मिलाकर उसके खिलाफ 6 आपराधिक मुकदमे पंजीकृत हैं।
कानूनी कार्यवाही जारी
पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस सफलता पर करारी थाना पुलिस टीम और स्वाट टीम की सराहना की जा रही है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।