आज अमरिया प्रखंड में अखंड भारत संकल्प दिवस का आयोजन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।


आज अमरिया प्रखंड में अखंड भारत संकल्प दिवस का आयोजन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ भारती के चित्र समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पण के साथ हुआ, जिसमें विभाग संगठन मंत्री प्रिंस गौड़ जिला संगठन मंत्री ललित कुमार, एवं जिला उपाध्यक्ष जगदीश सक्सेना ने भाग लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद ने की, जबकि संचालन  प्रखंड मंत्री सुमित गुप्ता द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मातृशक्ति संयोजिका ममता जी सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संगठन मंत्री ने अपने उद्बोधन में 14 अगस्त 1947 को हुए भारत विभाजन पर प्रकाश डालते हुए अखंड भारत की परिकल्पना को साकार करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि भूटान, नेपाल, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, म्यांमार जैसे देश कभी भारत के अभिन्न अंग थे, और अखंड भारत की पुनर्स्थापना हेतु विश्व हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ निरंतर प्रयासरत हैं। कार्यकर्ताओं को ग्राम स्तर तक टोली बनाकर मंदिरों में सत्संग, ब्लॉक केंद्र स्थापना एवं बजरंग दल के माध्यम से जनजागरण अभियान चलाने का निर्देश दिया गया।

जिला संगठन मंत्री ललित कुमार ने 16 अगस्त से 24 अगस्त तक स्थापना दिवस के आयोजन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विश्व हिंदू परिषद की स्थापना कृष्ण जन्माष्टमी के दिन वर्ष 1964 में सनातन संस्कृति की रक्षा हेतु की गई थी।

जिला उपाध्यक्ष जगदीश सक्सेना ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अंतर्गत पाँच प्रमुख विषयों—कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण, समरसता, स्वदेशी एवं नागरिक कर्तव्य—पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने जात-पात से ऊपर उठकर हिंदू समाज को संगठित करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के अंत में प्रखंड अध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। पूरनपुर प्रखंड के संगठन मंत्री पुरनेदु उपस्थित रहे साथ ही ममता जी ने मातृशक्ति की अधिकतम भागीदारी का आग्रह किया

राजकुमार वर्मा

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।