आदित्य एल्युमिना रिफाइनरी (हिंडाल्को) ने स्थानीय महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने हेतु परिधान प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया
टिकीरि अन्तरबहुत समावेशी विकास और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए,
भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव भरे माहौल के बीच इंडिया और फ्रांस के बीच बड़ी डील हो गई है जो भारतीय नौसेना को और भी मजबूती देगा। आइए आपको बताते हैं कि दोनों देशों के बीच में क्या डील हुई है।
हमारी नौसेना की ताकत को बढ़ाने के लिए भारत की सरकार ने फ्रांस की सरकार के साथ राफेल विमान की एक डील की है। भारत और फ्रांस की सरकारों ने कुल 26 राफेल विमानों की डील की है और ये सभी राफेल भारतीय नौसेना के लिए हैं। आपको बता दें कि इन 26 राफेल में 22 सिंगल सीटर और चार ट्विन सीटर होंगे। इस डील के लिए इंटर-गवर्मेंटल एग्रीमेंट (IGA) पर साइन हो गए हैं। इस डील में ट्रेनिंग, सिम्युलेटर, एसोसिएटेड इक्विपमेंट, हथियार और परफॉर्मेंस आधारत लॉजिस्टिक शामिल होंगे। इतना ही नहीं अभी भारतीय वायुसेना के मौजूदा राफेल बेड़े के लिए अतिरिक्त उपकरण भी इस डील में शामिल हैं।
आज यानी 28 अप्रैल 2025 को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और फ्रांस के आर्म्ड फोर्स मिनिस्टर सेबेस्टियन लेकोर्नू ने IGA पर हस्ताक्षर किए हैं। नई दिल्ली में नौसेना भवन में एग्रीमेंट के साइन किए हुए कॉपीज, विमान पैकेज आपूर्ति प्रोटोकॉल और हथियार पैकेज आपूर्ति प्रोटोकॉल की भी साइन की हुई कॉपिज को रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह की उपस्थिति में एक्सचेंज किया गया।
आपको बता दें कि आत्मनिर्भर भारत पर सरकार का फोकस है और उसकी के तहत समझौते में यह भी है कि स्वदेशी हथियारों का एकीकरण भारत में हो इसके लिए टेक्नोलॉजी भी ट्रांसफर किए जाएंगे। ऐसा बताया जा रहा है कि इस सौदे के होने के बाद MSMEs में बड़ी संख्या में रोजगार उत्पन्न होंगे। आपको इन सभी जानकारियों के साथ यह भी बताते चलें कि आज जो डील हुई है उसके पूरे होने की उम्मीद साल 2030 तक लगाई जा रही है। इसका मतलब भारतीय नौसेना के लिए ये सभी राफेल 2030 तक भारत आ सकते हैं।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
टिकीरि अन्तरबहुत समावेशी विकास और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए,
इन घटनाओं के माध्यम से उन्होंने जाति आधारित हिंसा और भेदभाव की गंभीरता को उजागर किया है।
वाराणसी से बेंगलुरु जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट में एक कैनेडियन नागरिक ने शनिवार देर रात बम होने की अफवाह फैलाई दी, जिससे बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है.
Leave a Comment: