वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा अपराधियो के विरुद्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे थाना रामगढ पुलिस को दिनांक 06.07.2024 को एक बडी सफलता उस समय प्राप्त हुई जब मुखबिर की सूचना पर थाना रामगढ पुलिस द्वारा 01 शातिर चोर को चोरी के 32 मोबाइलो बरामदगी सहित गिरफ्तार कर लिया गया । विगत कुछ दिनो मे थाना रामगढ क्षेत्र मे हुई चोरियो के सफल अनावरण करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा थाना पुलिस को निर्देशित किया गया था जिसके अनुपालन मे अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण मे थाना रामगढ पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर दिनांक 06.07.2024 को 01 नफर अभियुक्त शाहिद पुत्र वहीद खाँ निवासी रामगढ रोड गुड्डू की मार्केट थाना रामगढ जिला फिरोजाबाद को काली माता का मन्दिर के सामने साठ फुटा रोड थाना क्षेत्र रामगढ, से चोरी के 32 मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे चोरी के मोबाइल बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 440/2024 धारा 35/106 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 व 317(2)/317(5) भारतीय न्याय सहिंता 2023 पंजीकृत किया गया जिनके विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
पंजीकृत अभियोगः- मु0अ0स0- 440/2024 धारा 35/106 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 व 317(2)/317(5) भारतीय न्याय सहिंता 2023 ।
गिरफ्तारी/बरामदगी का स्थान दिनांक व समय--- दिनांक 06.07.2024 समय 23.15 काली माता का मन्दिर के सामने साठ फुटा रोड थाना क्षेत्र रामगढ ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तः-
1. शाहिद पुत्र वहीद खाँ निवासी रामगढ रोड गुड्डू की मार्केट थाना रामगढ जिला फिरोजाबाद ।
वांछित अभियुक्तः—
1. सद्दाम पुत्र नामालूम निवासी नामालूम ।
2. जमाल पुत्र नामालूम निवासी नामालूम ।
3. अनीस पुत्र नामालूम निवासी नामालूम ।
पूछताछ का विवरणः-
अभियुक्त ने पूछताछ करने पर बताया कि साहब मैने सद्दाम , जमाल , तथा अनीस से खरीदे है जिनका मुझको पूरा नाम व पता नही मालूम है लेकिन मैं इन तीन लडको को इनके नाम से जानता हूँ यह मोबाईल मेरी जानकारी में चोरी के है जिनको मैने सस्ते दामो पर खरीद लिया था तथा इन मोबाईल को मैं अन्जान राहगीर लोगो को बेच देता हूँ जिससे कि मैं पुलिस की पकड में न आ सकूँ, है जिनसे प्राप्त रुपयो को हम अपने शौक मौज मे खर्च कर देता हूँ मुझ पर इन मोबाईल का कोई बिल नही । साहब गलती हो गयी माफ कर दीजिये।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: