India vs Zimbabwe T20 Playing 11 Prediction: भारत का इस साल टी20 में प्रदर्शन शानदार रहा था और उसने इस प्रारूप में इससे पहले कोई मैच नहीं गंवाया था। हालांकि, जिंबाब्वे ने भारतीय टीम का लगातार 12 मैचों से चला आ रहा विजयी अभियान थाम दिया।


शुभमन गिल की अगुआई में जिंबाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की बल्लेबाजी अच्छी नहीं रही थी और उसे हार का सामना करना पड़ा था। दोनों टीमों के बीच अब रविवार को हरारे में ही दूसरा मुकाबला खेला जाएगा जिसमे भारतीय टीम की कोशिश वापसी करने पर टिकी होंगी। भारत को जिंबाब्वे के खिलाफ 2016 के बाद पहली बार टी20 में हार का सामना करना पड़ा था। Trending Videos

 

जिंबाब्वे ने समाप्त किया था भारत का विजयी अभियान
भारत का इस साल टी20 में प्रदर्शन शानदार रहा था और उसने इस प्रारूप में इससे पहले कोई मैच नहीं गंवाया था। हालांकि, जिंबाब्वे ने भारतीय टीम का लगातार 12 मैचों से चला आ रहा विजयी अभियान थाम दिया।  यह इस साल टी20 में भारत की पहली हार थी। इससे पहले, टीम ने इस प्रारूप में लगातार 12 मुकाबले जीते थे। भारतीय टीम ने साल की शुरुआत में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज जीती थी और फिर टी20 विश्व कप में लगातार नौ मैच जीते थे, जिसमे बांग्लादेश के खिलाफ अभ्यास मैच भी शामिल है। भारत ने इससे पहले 2021-22 में भी टी20 अंतरराष्ट्रीय में लगातार 12 मैच जीते थे।  

 

 

टीम में हो सकते हैं दो बदलाव
आमतौर पर भारतीय टीम जल्दी से प्लेइंग-11 में बदलाव नहीं करती है, लेकिन पहला ही मैच हारने के बाद टीम प्रबंधन कुछ बदलाव करने में मजबूर हो सकता है। इस दौरे के लिए कोच के तौर पर टीम के साथ गए वीवीएस लक्ष्मण ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ियों को मौका देने के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में टीम जिंबाब्वे के खिलाफ दूसरे मैच के लिए टीम में दो बदलाव कर सकती है। ध्रुव जुरेल की जगह विकेटकीपर के तौर पर जितेश शर्मा को अवसर मिल सकता है, जबकि गेंदबाजी विभाग में खलील अहमद की जगह हर्षित राणा भारत के लिए इस मैच में डेब्यू कर सकते हैं। मालूम हो कि भारत ने पहले मैच में तीन नए खिलाड़ियों को मौका दिया था जिसमे अभिषेक शर्मा, ध्रुव जुरेल और रियान पराग शामिल थे। 

 

इस मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 इस प्रकार है...

भारतः शुभमन गिल (कप्तान), अभिषेक शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, रियान पराग, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, आवेश खान, मुकेश कुमार, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा।

जिंबाब्वेः वेस्ली मधवेरे, इनोसेंट काइया, ब्रायन बेनेट, सिकंदर रजा (कप्तान), डियोन मायर्स, जोनाथन कैंपबेल, क्लाइव मडांडे (विकेटकीपर), वेलिंगटन मसाकाद्जा, लुक जोंग्वे, ब्लेसिंग मुजाबरबानी, तेंडाई चतारा। 

 

आइए जानते हैं भारत और जिंबाब्वे के बीच होने वाले दूसरे टी20 मैच के लाइव टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी...

कब है भारत और जिंबाब्वे के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला?
भारत और जिंबाब्वे के बीच सीरीज का दूसरा टी20 मैच सात जुलाई यानी रविवार को खेला जाएगा। 

कहां खेला जाएगा भारत और जिंबाब्वे के बीच सीरीज का दूसरा टी20 मैच?
भारत और जिंबाब्वे के बीच पांच मैचों की सीरीज का दूसरा टी20 मैच हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। 

कब शुरू होगा भारत और जिंबाब्वे के बीच सीरीज का दूसरा मैच?
भारत और जिंबाब्वे के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच भारतीय समयानुसार शाम साढ़े चार बजे से खेला जाएगा। टॉस उससे आधे घंटे पहले यानी शाम चार बजे होगा। 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।