पूरा मामला बाराबंकी जिले के सफदरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पल्हरी स्थित बकरी मंडी का है।


पूरा मामला बाराबंकी जिले के सफदरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पल्हरी स्थित बकरी मंडी का है। जहां पर बकरी मंडी में आए व्यापारियों के बीच मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। जिसमे एक युवक घायल हो गया। वही स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया तथा घायल को एंबुलेंस के माध्यम के जिला अस्पताल उपचार के लिए भेजा। पुलिस ने बताया की मामले की जांच कर उचित कार्यवाही की जा रही हैं। वही हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं। सफदरगंज थाना प्रभारी ने बताया की गाड़ी खड़ी करने को लेकर मारपीट हुई है। जिसमे तहरीर के आधार पर कार्यवाही की जा रही है

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।