रेलवे में निकली 10 वीं पास के लिए भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता


2022: उम्मीदवार आवेदन करने से पहले दिए गए इन तमाम खास बातों को ध्यान से जरूर पढ़ें. साथ ही इस भर्ती प्रक्रिया के तहत उम्मीदवार Railway में नौकरी हासिल कर सकते हैं. पश्चिम रेलवे ने विभिन्न मंडलों, कार्यशालाओं में अपरेंटिस के पदों भरने के लिए आवेदन मांगे हैं।

इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे Railway की आधिकारिक वेबसाइट rrc-wr.com पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों के लिए कल यानी 28 मई से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी.

इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://www.rrc-wr.com/ पर क्लिक करके भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक https://www.rrc-wr.com/rrwc/Files/173.pdf के जरिए भी आधिकारिक नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 3612 रिक्त पदों को भरा जाएगा.

महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन करने की शुरुआत तिथि- 28 मई
आवेदन करने की अंतिम तिथि- 27 जून

रिक्ति विवरण

कुल पदों की संख्या- 3612

योग्यता मानदंड

उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 10वीं पास होना चाहिए. साथ ही संबंधित ट्रेड में ITI का सर्टिफिकेट होना चाहिए.

आयुसीमा

उम्मीदवारों की आयु 15 वर्ष पूरी और 24 वर्ष पूरी नहीं होनी चाहिए.

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।