हनुमान भक्ति प्रचार मंडल द्वारा किया गया हनुमान चालीसा का जाप। बिजनौर से मनीष उपाध्याय की रिपोर्ट। 14 जून ज्येष्ठ पूर्णिमा मंगलवार के शुभ अवसर
हनुमान भक्ति प्रचार मंडल द्वारा किया गया हनुमान चालीसा का जाप। बिजनौर से मनीष उपाध्याय की रिपोर्ट। 14 जून ज्येष्ठ पूर्णिमा मंगलवार के शुभ अवसर पर श्रीमद् हनुमत् भक्ति प्रचार मण्डल धामपुर बिजनौर के बैनर तले श्री सनातन धर्म शिव मंदिर पंजाबी कॉलोनी में सात बार हनुमान चालीसा का पाठ किया गया है।
चालीसा पाठ का शुभारम्भ मण्डल के संस्थापक आचार्य डॉ दिनेश चन्द्र भारद्वाज ने मन्त्रोच्चार के साथ कराया।साथ ही हनुमान चालीसा के बारे में बताते हुए कहा कि श्री हनुमान जी भक्ति तथा सेवा के प्रतीक हैं,बल बुद्धि विद्या के प्रदान करने वाले देव हैं,सभी प्रकार के रोग तथा पीडा से छुटकारा दिलाने वाले प्रभु हैं। इनकी आराधना से मनुष्य सत्य निष्ठ बनता हैं। अपनी जान की परवाह न करके भगवान श्री राम के समस्त काज पूरे करने वाले श्री हनुमान जी की यह हनुमान चालीसा आज के परिपेक्ष्य में बहुत ही प्रासंगिक है। आज जब देश विघटन के ओर अग्रसर हो रहा है, नैतिक मूल्यों को मानने के लिए राक्षसी प्रवृतियां तैयार नहीं हैं, सत्य कहने पर उसका प्रतिकार करने के लिए विदेशी ताकतें सामने आ रही हैं, एक निर्भीक-साहसी-योग्य-स्पष्ट वक्त्री को सत्य कहने पर डराया धमकाया जा रहा है।
नारी के सम्मान में हमें हमेशा सर्वस्व न्योछावर करके आगे आना चाहिए। नारी(द्रौपदी) के सम्मान में महाभारत हुआ।नारी(सीता)के सम्मान में राम रावण युद्ध करना पडा। यद्यपि युद्ध को टालने के लिए हजारों प्रयत्न करने चाहिए फिर भी यदि देश-संस्कृति-सभ्यता की रक्षा के लिए युद्ध करना पडता है तो तैयारी में कमी नहीं होनी चाहिए। हमें अपनी न्यायपालिका,अपने पुलिस प्रशासन,अपने अधिकारियों,अपनी राष्ट्र भक्त सरकार के साथ खडे होने की जरूरत है। हम मानवता की पुजारी हैं जाति, विरादरी, मत संप्रदाय,काला,पीला,गोरा सब भुलाकर देश सर्वोपरि है। जो देश का दुश्मन है उसे बकसना कायरता है।
ऐसे समय में हनुमान चालीसा का पाठ हमारा मार्गदर्शन करता है सात्विक प्रवृति के साथ साहस-पराक्रम-धैर्यप्रदान करता है अतः आप सभी हर मंगलवार को पवित्र होकर किसी न किसी निकट के मन्दिर में एकत्रित होकर हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें। इस अवसर पर धामपुर की अनेकों सम्मानित संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित रहे। हिन्दू युवा वाहिनी के मुरादाबाद मण्डल प्रभारी डां एन पी सिंह, पत्रकार मुनीश उपाध्याय, खारी कुआँ कमेटी से प्रकाश वीर शास्त्री और उनकी पूरी टीम,ब्राह्मण सभा के पदाधिकारी,श्री राम डोल कमेटी के सम्मानित पदाधिकारी, सनातन धर्म सभा शिव मन्दिर पंजाबी कालोनी के अध्यक्ष जितेन्द्र मोहन कपूर तथा समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहें। बहुत ही शान्तिः पूवर्क कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जै जैकारों से गूंज उठा मन्दिर प्रांगण।
कार्यक्रम के मुख्य आयोजक श्रीमद् हनुमत् भक्ति प्रचार मण्डल धामपुर बिजनौर के अध्यक्ष अरुण कुमार अग्रवाल, महामंत्री सुभाष कौशिक,कोषाध्यक्ष मनोज रस्तौगी, संरक्षक डां ए के सक्सेना, डां दिनेश कुमार,नरेश कैटर्स,लक्ष्मी नारायण,रामप्रकाश वर्मा,अश्विनी शर्मा आदि उपस्थित रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
Leave a Comment: