मास्टरमाइंड जावेद के घर पर चलेगा बुलडोजर,


मास्टरमाइंड जावेद के घर पर चलेगा बुलडोजर, हिंसा के पीछे JNU से पढ़ी बेटी तो नहीं!

प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने प्रयागराज हिंसा के आरोपी जावेद अहमद के घर पर ध्वस्तीकरण का नोटिस लगाया है और उसे घर खाली करने के लिए कहा है, यह घर अवैध रूप से निर्मित है।

प्रयागराज के अटाला में जुमे की नमाज के बाद हुए बवाल के आरोपियों के घरों की ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शनिवार को इनके घरों तथा अन्य निर्माण की नापजोख की गई। हिंसा के मास्टर माइड जावेद पंप को नोटिस जारी कर 12 जून को सुबह 11 बजे तक मकान खाली करने का आदेश दिया गया, इसके बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। 

 

पुलिस ने पांच दर्जन से अधिक आरोपियों की सूची तैयार की है। इनकी गिरफ्तारी समेत अन्य कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जिला प्रशासन, प्रयागराज विकास प्राधिकरण तथा नगर निगम की टीम शनिवार को दिन भर अटाला तथा अन्य क्षेत्रों में मौजूद रही तथा आरोपियों के घरों को चिन्हित किए। 

 

 

प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने प्रयागराज हिंसा के आरोपी मोहम्मद जावेद उर्फ जावेद पंप के घर पर ध्वस्तीकरण का नोटिस लगाया है और उसे 12 जून को सुबह 11 बजे तक घर खाली करने के लिए कहा है, यह घर अवैध रूप से निर्मित है।

प्रयागराज में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बा्द हुई हिंसा का मास्टरमाइंड माने जाने वाले आरोपी मोहम्मद जावेद उर्फ जावेद पंप के घर पर आज प्रशासन का बुलडोजर चलेगा. प्रयागराज विकास प्राधिकरण (Prayagraj Development Authority) ने देर रात जावेद पंप के घर पर ध्वस्तीकरण का नोटिस चस्पा किया है. शनिवार को ही जावेद पंप  को गिरफ्तार किया गया था और उसके घर पर पुलिस की मौजूदगी में अवैध निर्माण को ध्वस्त करने का नोटिस चस्पा कर दिया गया. इस नोटिस में कहा गया है कि सुबह 11 बजे तक मकान खाली कर दिया जाए. उधर जिला प्रशासन हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट (Gangester Act) के तहत कार्रवाई कर रहा है.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जावेद पंप के घर पर चस्पा किए गए नोटिस में साफ लिखा है कि दो मंजिला मकान अवैध रूप से बनाया गया है और प्राधिकरण द्वारा इसका नक्शा पास नहीं किया गया है. जिसके बाद आज प्रशासन अवैध निर्माण पर तोड़फोड़ की कार्रवाई कर सकता है. बताया जा रहा है कि प्रयागराज के करेली में जेके आशियाना कॉलोनी में जावेद पंप का आलीशान मकान है. गौरतलब है कि शुक्रवार को नमाज के बाद करेली इलाके में ही सबसे ज्यादा हिंसा हुई थी और इस हिंसा में दंगाइयों ने पेट्रोल बम और बम का इस्तेमाल किया था. इसके साथ ही सरकारी और निजी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया था.

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।