पत्रकार को खबर डालने पर मिली धमकी


केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन (Kerala Chief Minister Pinarayi Vijayan) के गृह नगर कन्नूर में एक पत्रकार के मोबाइल पर धमकी भरा संदेश आया। इस संदेश में पत्रकार को विरोध प्रदर्शनों की खबर देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई है। मामले की जानकारी मिलने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीएम विजयन के इस्तीफे की मांग की। मोबाइल पर धमकी भरा संदेश देने वाले शख्स का नाम सी. सत्यन (C. Sathyan) है। सत्यन पेश से वकील हैं। इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि वह विजयन के भाई के बेटे हैं।

ने की तस्करी मामले में खुलासे से विजयन मुश्किल में

सोने की तस्करी के मामले में मुख्य आरोपी स्वप्ना सुरेश ने मंगलवार (7 जून) को खुलासा किया कि पिनाराई विजयन, उनकी पत्नी और उनकी बेटी सोने और मुद्रा की तस्करी में शामिल थे। इस खुलासे के बाद से कांग्रेस और भाजपा विजयन के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

पत्रकार को खबर डालने पर मिली धमकी

शिवदासन ने कहा कि संदेश में उसे जान से मारने की बात कही गई है। इससे वह चिंतित हो गए हैं। इस मामले में वे अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से बात कर रहे हैं कि आगे क्या करना है। विशेष शाखा पुलिस ने उनसे संपर्क किया है।

 

'हमारे लिए परिवार के सदस्य हैं विजयन'

इस बीच, सी. सत्यन ने मीडिया के माध्यम से जवाब दिया है कि उन्होंने शिवदासन को जान से मारने की धमकी भरा संदेश भेजा है और वह अपनी बात पर कायम हैं। उन्होंने कहा कि लोगों के लिए पिनाराई विजयन मुख्यमंत्री हैं, लेकिन हमारे लिए वह परिवार के सदस्य हैं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।