दो बच्चे गुम हुए जिनको काफी तलाशने और खोजने के बाद ऐलान भी कराया मगर बच्चों का कोई सुराग नहीं मिला
दो बच्चे गुम हुए जिनको काफी तलाशने और खोजने के बाद ऐलान भी कराया मगर बच्चों का कोई सुराग नहीं मिला
दंपती की धारदार हथियार से नृशंस हत्या, एसपी टीम के साथ पहुंचे शरीर के हाथ, पैर समेत अन्य अंग काटकर किया अलग
दंपती की धारदार हथियार से नृशंस हत्या, एसपी टीम के साथ पहुंचे
शरीर के हाथ, पैर समेत अन्य अंग काटकर किया अलग
बहराइच। जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र में बदमाशों ने दंपती की नृशंस हत्या धारदार हथियार से की। इसके बाद शव को कई जगह से काटकर फरार हो गए। सुबह हत्या की जानकारी होते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। एसपी टीम के साथ घटनस्थल पहुंच गए हैं।
कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम बहादुरापुर गांव निवासी गनी अहमद (50) पुत्र गोबरे मुर्गी फार्म हाउस का संचालन करते थे। घर पर उनके तीन बेटे बिकाऊ, यूसुफ आदि परिवार समेत रहते हैं। जबकि गनी अहमद अपनी पत्नी के साथ खेत में बने मुर्गी फार्म हाउस में रहते थे। सोमवार रात को दंपती खाना खाने के बाद सो गए। देर रात बदमाशों ने दंपती की धारदार हथियारों से नृशंस हत्या कर दी। इसके बाद सभी फरार हो गए। बदमाशों ने हत्या के बाद पैर, हाथ के पंजे और जांघ को काट दिया। पंजे को काटकर सिर के पास रख दिया। सुबह आठ बजे हत्या की जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। कोतवाल देहात के साथ पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी, पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉग स्क्वायड दस्ते के साथ मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस ने दंपती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल सतेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अभी हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
दो बच्चे गुम हुए जिनको काफी तलाशने और खोजने के बाद ऐलान भी कराया मगर बच्चों का कोई सुराग नहीं मिला
2 किलोमीटर के दायरे पर अलग-अलग है पेट्रोल की कीमत l
भारत के संविधान न्याय तथा कानून व्यवस्था पर विश्वास नही वो देश छोड़कर चला जाए
Leave a Comment: