abtaktv#जबरन किसानों के जमीन पर नहर खोदने व किसानों को धमकी देने के खिलाफ
जबरन किसानों के जमीन पर नहर खोदने व किसानों को धमकी देने के खिलाफ
बेंदा की काली देवी मंदिर के पीछे यमुना नदी के किनारे झाड़ियों में एक 38 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा
बेंदा की काली देवी मंदिर के पीछे यमुना नदी के किनारे झाड़ियों में एक 38 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा था, खेतों की कटाई कर रही महिलाओं ने देख सोर मचाया आवाज सुन अन्य किसान भी एकत्र हो गए। किसानों ने पूर्व प्रधान विवेक कुमार सिंह को सूचना दी। उनकी सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अर्जुन सिंह, बेंदा घाट चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र सिंह मौके पर पहुँच गए। शव की पहचान पता कर काली देवी मंदिर में लगे माइक से एनाउंस करवाया गया। काली देवी मंदिर दर्शन करने आये कोर्रा कनक गांव के रोहित व बृजलाल भी पहुँच गए, और शव देख बताया कि यह शव उनके गांव (कोर्रा कनक, थाना ललौली फतेहपुर) का बाबर उर्फ बउरा 38 पुत्र स्व. प्रतिपाल सिंह है। वह अविवाहित था। मृतक के घर सूचना दी गई। सूचना पर मृतक के भाई दिनेश पहुँच गए। भाई दिनेश ने बताया कि 38 वर्षीय अविवाहित बाबर उर्फ बउरा चार भाइयों में सबसे छोटा था। जन्म से बउरा था, हम सभी के साथ खेती में हाँथ बटाता था। वह मन्दिरों में पूजा पाठ भी करवाता था। वह रविवार को साइकिल से जौहरपुर मौसिया प्रभु दयाल सिंह के यहाँ जाने की बात कह कर चला आया था।
पुलिस ने भाई की सूचना पर शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के भाई दिनेश सिंह ने हत्या की आंशका जाहिर की है। माँ पुष्पतिया का रोरोकर बुरा हाल है।
इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह के मुताबिक बाबर की मौत फौरी तौर पर स्वाभाविक लग रही है, फिर भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मामला दर्ज कर कार्यवाही की जायेगी।
रिपोर्टर मानेद्र सिंह
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
जबरन किसानों के जमीन पर नहर खोदने व किसानों को धमकी देने के खिलाफ
नवरात्रि व रमजान त्यौहार को मद्देनजर रखते हुए थाना संग्रामगढ़ के प्रभारी अनिल पांडे वाय एस आई सुरेश यादव मनोज यादव व समस्त स्टाफ पैदल फ्लैग
हर ब्लॉक की एक पंचायत में आज लगेगी ग्राम पंचायत चौपाल, डीएम ने जारी के निर्देश
Leave a Comment: