Russia Ukraine War Live : कीव की घेराबंदी तेज, मारियुपोल में 1,500 से अधिक की मौत, रूस ने मददगारों को चेताया Abtaktv


कीव, एजेंसियां। रूसी सेना ने यूक्रेन की राजधानी कीव की घेराबंदी तेज कर दी है। समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के मुताबिक रूसी सेना का हमला पोलैंड से यूक्रेन की लगती सीमा के करीब पहुंच गया है। रूस ने रविवार को पश्चिमी यूक्रेन में एक सैन्य प्रशिक्षण अड्डे पर आठ राकेट दागे। रूस ने राजधानी कीव के बाहरी इलाकों में गोलाबारी तेज कर दी है। साथ ही मारियुपोल पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। रूस यूक्रेन युद्ध के ताजा अपडेट के लिए जुड़े रहें  

125,000 लोगों को निकाला गया 

इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रविवार को एक वीडियो संबोधन में कहा कि संघर्ष वाले क्षेत्रों से मानवीय गलियारों के जरिए लगभग 125,000 लोगों को निकाला गया है। मारियुपोल पर मुख्‍य फोकस है जहां 400,000 से अधिक लोग फंसे हुए हैं। आम लोगों के लिए मानवीय आपूर्ति काफिला मारियुपोल से 80 किलोमीटर दूर है। रूस के हमलों से मारियुपोल सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। शहर में फंसे नागरिकों को निकालने के प्रयास विफल हो चुके हैं। भोजन, पानी और दवा की उपलब्‍धता नहीं हो पा रही है। महापौर कार्यालय की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार मारियुपोल में 1,500 से अधिक लोग मारे गए हैं। रूस की भीषण गोलाबारी के कारण राहत के प्रयास असफल साबित हो रहे हैं।इस बीच रूस के उप विदेश मंत्री सर्गेई रियाबकोव ने चेतावनी दी है कि यूक्रेन में विदेशी हथियार ले जाने वाले काफिलों को रूसी सशस्त्र बल निशाना बनाएंगे। रूस ने अमेरिका को भी यूक्रेन को हथियार भेजने पर बुरे नतीजे भुगतने की चेतावनी दी है। उन्‍होंने यह भी कहा कि अमेरिका और पश्चिमी मुल्‍कों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई के तौर प्रतिबंधों की सूचियां तैयार हैं। जल्‍द ही इनको सार्वजनिक कर दिया जाएगा।

यूक्रेन के 1,300 सैनिकों की मौत

वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने मारियुपोल के पश्चिम में एक शहर के महापौर को हिरासत में लेने का आरोप लगाया है। उन्‍होंने कहा कि यूक्रेन इस युद्ध का मुकाबला करने के लिए हमें ताकत की जरूरत है। जेलेंस्की ने यह भी बताया कि रूसी हमले शुरू होने के बाद से अब तक यूक्रेन के 1,300 सैनिकों ने शहादत दी है। रूस मारियुपोल पर 24 घंटे मिसाइलें दाग रहा है और बमबारी कर रहा है। रूस बच्चों को मार रहा है। बता दें कि संघर्ष विराम के लिए शनिवार को हुई वार्ता विफल हो गई है जिससे रूसी हमले और बढ़ गए हैं।  

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Related Tags:

 

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।