बिहार विधानसभा चुनाव 2025: वैशाली सीट पर किसकी होगी जीत, क्या है चुनावी समीकरण? यहां जानें
बिहार विधानसभा चुनाव 2025: वैशाली सीट पर किसकी होगी जीत, क्या है चुनावी समीकरण? यहां जानें
नोखा सीट पर इस बार कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। पिछले दो चुनावों से यहां पर आरजेडी जीत रही है। जबकि यहां पर बीजेपी भी काफी मजबूत है
रोहतास: बिहार विधानसभा चुनाव के ऐलान से पहले प्रदेश में चुनावी माहौल गरम है। रोहतास जिले की नोखा विधानसभा सीट पर भी राजनीतिक गतिविधियां हो रही हैं। संभावित प्रत्याशी जनता के बीच जा रहा है। नोखा सीट पर वर्तमान में आरजेडी का कब्जा है। अनीता देवी यहां से विधायक हैं।
नोखा सीट के बारे में जानिए
नोखा रोहतास जिले के अंतर्गत आता है। यह जिले एक प्रखंड है। यह कैमूर लोकसभा क्षेत्र में पड़ता है। नोखा ब्लॉक 166 वर्ग किलोमीटर में फैला है, जिसमें 152.55 वर्ग किलोमीटर ग्रामीण क्षेत्र और 13.45 वर्ग किलोमीटर शहरी क्षेत्र शामिल है। इस सीट पर भूमिहार मतदाता का 25 प्रतिशत हैं। यादव जाति के लोग 18 प्रतिशत हैं। जबकि कुशवाहा 12 प्रतिशत हैं।
नोखा सीट का चुनावी इतिहास
नोखा 1951 में एक विधानसभा क्षेत्र बना और तब से अब तक 17 चुनावों में मतदान हो चुका है। कांग्रेस छह बार, भाजपा चार बार, जनता पार्टी तीन बार, और जनता दल और आरजेडी दो-दो बार जीती हैं। इस सीट पर आरजेडी का उदय 2015 में भाजपा को हराने के बाद शुरू हुआ, जिसने लगातार चार बार जीत हासिल की थी। 2020 में भाकपा (माले) (एल) के साथ आरजेडी के गठबंधन ने एनडीए विरोधी वोटों को एकजुट किया, जिसके परिणामस्वरूप निर्णायक जीत हासिल हुई। भाकपा (माले) (एल) ने 2024 के लोकसभा चुनावों में नोखा में महत्वपूर्ण बढ़त हासिल करके अपनी पकड़ और मजबूत की।
साल 2015 और 2020 में नोखा सीट से आरजेडी की अनीता देवी को जीत हासिल हुई थी। 2010, अक्तूबर 2005, फरवरी 2005 और 2000 में बीजेपी को जीत मिली थी। 1990, 1995 में जनता दल ने विजय हासिल की थी। 1985 में कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी।
नोखा सीट पर किसका पलड़ा भारी
नोखा सीट सीट पर आरजेडी और बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है। प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज पार्टी भी इस बार चुनाव मैदान में होगी। यहां पर बीजेपी और आरजेडी का जनाधार भी काफी मजबूत माना जाता है। वहीं कई छोटे दल और निर्दलीय भी मुकाबले को रोचक बना सकते हैं। इस बार चुनाव में एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच मुख्य मुकाबला होने की उम्मीद है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025: वैशाली सीट पर किसकी होगी जीत, क्या है चुनावी समीकरण? यहां जानें
दिल्ली पुलिस की टीम ने तीनों चोर महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। इनका चोरी का पुराना रिकॉर्ड है। तीनों आदतन अपराधी हैं। मेट्रो स्टेशन के आसपास और भीड़ वाले इलाकों में ये लोगों को अपना शिकारी बनाती थीं।
दिल्ली में यमुना नदी ने विकराल रूप धारण कर रखा है और वो खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। लोहा पुल से ड्रोन वीडियो सामने आया है, जिसमें यमुना नदी के प्रचंड रूप को देखा जा सकता है।
Leave a Comment: