कोल्हुई गांव निवासी विनोद साहनी के बेटे वैभव साहनी (17) का शव शुक्रवार को बगीचे में आम के पेड़ पर गमछे के फंदे से लटकता हुआ मिला। परिजनों ने बताया कि वैभव बृहस्पतिवार शाम को चाचा धर्मेंद्र के पास गया था। वहां से पैसा लेकर आटा लेने के लिए निकला फिर देर शाम तक वापस नहीं आया।


कोल्हुई गांव निवासी विनोद साहनी के बेटे वैभव साहनी (17) का शव शुक्रवार को बगीचे में आम के पेड़ पर गमछे के फंदे से लटकता हुआ मिला। परिजनों ने बताया कि वैभव बृहस्पतिवार शाम को चाचा धर्मेंद्र के पास गया था। वहां से पैसा लेकर आटा लेने के लिए निकला फिर देर शाम तक वापस नहीं आया।

Dead body of a teenager found hanging from a tree in Kolhui village of Gorakhpur Gida police station

वैभव की फाइल फोटो ( मृतक) - 

 

कोल्हुई गांव में शुक्रवार सुबह बाग में आम के पेड़ की डाल में गमछे के फंदे से किशोर का लटकता शव मिला। सुबह टहलने निकले ग्रामीण ने देखकर परिजनों को सूचना दी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

 


इधर, किशोर के चाचा ने प्रेम प्रसंग में हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जानकारी के मुताबिक, कोल्हुई गांव निवासी विनोद साहनी के बेटे वैभव साहनी (17) का शव शुक्रवार को बगीचे में आम के पेड़ पर गमछे के फंदे से लटकता हुआ मिला।

 


परिजनों ने बताया कि वैभव बृहस्पतिवार शाम को चाचा धर्मेंद्र के पास गया था। वहां से पैसा लेकर आटा लेने के लिए निकला फिर देर शाम तक वापस नहीं आया। सुबह बाग की तरफ गए गांव के रमेश पासवान ने देखा कि वैभव का शव आम के पेड़ की डाल पर फंदे के सहारे लटक रहा है।

उन्होंने परिजनों को सूचना दी। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। पुलिस ने किशोर का मोबाइल फोन कब्जे में ले लिया है। किशोर के चाचा धर्मेंद्र ने आरोप लगाया कि वैभव की एक दूसरी बिरादरी की लड़की से प्रेम प्रसंग था। उसके परिजन कई बार जान से मारने की धमकी भी दिए थे।

आरोप है कि हत्या कर भतीजे का शव गमछे से लटकाया गया है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। वैभव साहनी तीन भाइयों और तीन बहनों में सबसे छोटा था। वह बीए का छात्र था, घर पर ही रहता था। उसके पिता किसान हैं, गांव पर एक छोटी दुकान भी चलाते हैं। थानेदार विजय कुमार सिंह ने बताया वैभव साहनी रात आठ बजे से घर से निकला था। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो जाएगी।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।