एक और ग्रामीण बना मगरमच्छ का शिकार


निघासन। बैलहा ग्राम पंचायत के गौढ़ीपुरवा गांव में बहतिया नाले के किनारे गए 45 वर्षीय ग्रामीण को मगरमच्छ पानी में खींच ले गया। उसके शोर मचाने पर लोगों ने जाल डालकर उसे बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। चार दिन में यह दूसरी बार है जब कोई ग्रामीण मगरमच्छ का शिकार बना है। इससे पहले सोमवार को खमरिया क्षेत्र में खेत की पैमाइश के लिए जा रहे ग्रामीण को मगरमच्छ शारदा नदी में खींच ले गया था।  बैलहा के कोदीपुरवा गांव का राजकिशोर (45) पास के गांव गौढ़ीपुरवा निवासी वाले अपने रिश्तेदार ओमप्रकाश के यहां गया था। बृहस्पतिवार अपराह्न करीब दो बजे वह शौच के लिए घर से कुछ ही दूरी पर बहने वाले बहतिया नाले के किनारे पहुंचा। इसी दौरान नाले में मौजूद मगरमच्छ ने उसके ऊपर हमला कर दिया। वह राजकिशोर का पैर पकड़कर पानी के भीतर खींचने लगा। राजकिशोर के शोर मचाने पर उसका रिश्तेदार ओमप्रकाश और उसके परिवार व आसपास के अन्य लोग पहुंचे। तब तक मगरमच्छ राजकिशोर को पानी के भीतर ले जा चुका था।

इसके बाद लोगों ने पानी में मछली पकड़ने वाला जाल डालकर खींचना शुरू किया। इस पर मगरमच्छ ने राजकिशोर का पैर छोड़ दिया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पाकर लुधौरी रेंज से वन विभाग के कर्मचारी पहुंचे। ग्राम प्रधान और अन्य लोगों की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरकर उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसडीएम राजेश कुमार ने बताया कि मृतक के परिवार वालों की हरसंभव मदद की जाएगी।



अपनी रिश्तेदारी में गया था राजकिशोर

निघासन तहसील के कोदीपुरवा और गौढ़ीपुरवा दोनों बैलहा ग्राम पंचायत के मजरे हैं। दोनों के बीच दूरी भी बहुत कम है। कोदीपुरवा का राजकिशोर गौढ़ीपुरवा गांव निवासी अपने रिश्तेदार ओमप्रकाश के यहां गया था। बहतिया नाला ओमप्रकाश के घर के पास ही है।
निघासन क्षेत्र के एक तालाब में दिखा था मगरमच्छ
निघासन क्षेत्र के बम्हनपुर गांव के एक तालाब में कुछ अरसा पहले एक मगरमच्छ आ गया था। उसने कुत्तों और बकरियों आदि कई पालतू जानवरों का शिकार किया था। इसके अलावा वहां पहुंचने वाले ग्रामीणों पर भी हमलावर हो रहा था।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Related Tags:

 

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।