सावन सोमवार पर शीघ्र विवाह के लिए करें नारियल का ये उपाय, शादी में नहीं आएगी बाधा


श्रावण मास का पहला सोमवार 18 जुलाई को है. मान्यता है कि सावन में शिव जी की पूजा से विवाह में आ रही अड़चने दूर हो जाती हैं. शिवपुराण में भी सावन सोमवार व्रत का महत्व बताया गया है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार देवी पार्वती ने भी सोमवार का व्रत रख कठोर तपस्ता कर शिव जी को पुन: प्राप्त किया था. सावन में भोलेभंडारी को प्रसन्न करने के लिए लोग कई तरीके अपनाते हैं.

अगर शादी में देरी हो रही हो तो शास्त्रों में सावन सोमवार के कुछ उपाय बताएं गए हैं. इन उपायों से विवाह में आ रही बाधाएं दूर हो सकती है. आइए जानते हैं क्या हैं शीघ्र विवाह के उपाय.

शीध्र विवाह के लिए सावन में अपनाएं ये उपाय (Sawan 2022 Marriage Remedy)

नारियल

 

 

कई बार ग्रहों के अशुभ प्रभाव के कारण शादी के रिश्तेहोने से पहले टूट जाते हैं. इस परेशानी को दूर करने के लिए शिव जी उपासना उत्तम मानी जाती है. एक योग्य और मनचाहे जीवनसाथी की तलाश और जल्द शादी की कामना पूर्ति के लिए सावन सोमवार के दिन शिवलिंग के समझ 5 नारियल रखें. रुद्राक्ष की माला से 'ऊं श्री वर प्रदाय श्री नमः' का 5 माला जाप करें. अब पांचों नारियल शिवलिंग पर अर्पित कर दें.

दूध में केसर

सावन में रोज शिवलिंग पर केसर मिश्रित दूध अर्पित करने से विवाह में आ रही बाधाएं दूर हो जाती है. इससे जल्द शादी के योग बन सकते हैं.

सोलह सोमवार व्रत

शिव शंभू को प्रसन्न करने के लिए कुंवारी लड़किया सावन सोमवार का व्रत रखती है. मनचाहे जीवनसाथी को पाने के लिए सावन के पहले सोमवार से सोलह सोमवार व्रत शुरू करना चाहिए. ये व्रत विशेष मनोकामना पूर्ति के लिए होता है इसलिए इसे युवक और युवती दोनों कर सकते हैं.

बेलपत्र

विवाह में आ रही अड़चनों को दूर करने के लिए सावन सोमवार पर 108 बेलपत्र पर चंदन से  'श्री राम' लिखें. अब ऊं नम: शिवाय मंत्र जाप के साथ एक-एक बेलपत्र शिव जी को अर्पित करते जाएं. ऐसा करने से जल्द अच्छे जीवनसाथी का रिश्ता आ सकता है.

नागकेसर फूल

सावन सोमवार के दिन शादी के योग्य जातक (लड़की या लड़का) स्नानादि के बाद पीले वस्त्र पहनकर महादेव को नागकेसर का फूल अर्पित करें. ऐसा करने से जल्द शादी के बंधन में बंध सकते हैं.

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।