IND vs WI 2022: भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम का ऐलान, निकोलस पूरन होंगे कप्तान


India Tour Of West Indies: भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेगी. इस सीरीज के लिए मेजबान वेस्टइंडीज ने टीम का ऐलान कर दिया है. वहीं, पिछले दिनों भारतीय टीम का भी ऐलान किया गया था. वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए निकोलस पूरन को कप्तान बनाया है. बहरहाल, भारतीय टीम इंग्लैंड के दौरे पर है. एजबेस्टन टेस्ट हारने के बाद भारतीय टीम ने शानदार वापसी करते हुए टी20 और वनडे सीरीज अपने नाम किया.

निकोलस पूरन कप्तान होंगे

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में निकोलस पूरन कप्तान होंगे, जबकि साई होप उपकप्तान होंगे. इसके अलावा अगर भारतीय टीम की बात करें तो विराट कोहली को आराम दिया गया है. गौरतलब है कि आईपीएल 2022 के अलावा इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में पूर्व भारतीय कप्तान का प्रदर्शन निराशाजनक रहा. एजबेस्टन टेस्ट के बाद टी20 और वनडे सीरीज में भी विराट कोहली बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे.

 

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम

निकोलस पूरन (कप्तान), साई होप (उपकप्तान), शेमर ब्रूक, केसी क्रार्टी, जेसन होल्डर, अकील हौसेन, अल्जारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग, काइले मेयर्स, गुडाकेश मोते, कीमो पॉल, रोवमन पॉवेल, जायडेन सील्स 

रिजर्व खिलाड़ी
रोमरियो शेफर्ड और हैडन वाल्श जूनियर

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।