विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया
आज दिनांक 3-08-2024 को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई के तत्वाधान में मा,जनपद न्यायाधीश /अध्यक्ष राजकुमार सिंह तथा अपर जिला जज/सचिव भूपेंद्र प्रताप के आदेशानुसार तहसील विधिक सेवा समिति सदर हरदोई के अन्तर्गत जिला महिला चिकित्सालय हरदोई में विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर नवजात शिशु को माता का स्तनपान कराए जाने विषयक विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता जिला चिकित्सा अधीक्षक डॉ0सुबोध सिंह एवं डॉ0अमृता अग्रवाल के द्वारा की गई जिसमें डा0 अमृता अग्रवाल के द्वारा शिविर में उपस्थित महिलाओं को नवजात शिशुओं को माता का स्तनपान कराए जाने के लिए प्रेरित किया गया और बताया कि नवजात शिशु को जन्म के बाद से ही माता का स्तनपान कराना चाहिए। शिविर में पीएलवी कीर्ति कश्यप के द्वारा महिलाओं को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा दी जाने वाली निःशुल्क विधिक सेवाओं के वारे में जानकारी प्रदान करते हुए नवजात शिशु को माता का स्तनपान कराए जाने पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई और बताया कि माता के द्वारा शिशु को स्तनपान कराए जाने से शिशुओं को कुपोषण से बचाया जा सकता है ।माता के स्तनपान से बच्चों के शरीर में रोगों से लड़ने की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी अधिक होती है। जिसके लिए महिलाओं को पौष्टिक आहार लेना आवश्यक है एवं स्तनपान कराए जाने से महिलाओं में स्तन कैंसर होने की संभावना भी कम होती है शिविर में जिला महिला चिकित्सालय के कर्मचारी ,आशा, बहू एवं अन्य महिलाएं अधिक संख्या में उपस्थित रहीं।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
सैनिक स्कूल अमेठी में राष्ट्रीय एकता दिवस पर विकास भी विरासत भी कार्यक्रम का आयोजन अनुराग सागर अब तक न्याय अमेठी भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 15
Leave a Comment: