सुगांव में मार्ग बदहाल होने पर नारकीय जीवन जी रहे लोग ग्रामीण मार्ग के जलभराव से होकर गुजरने को है मजबूर


सुगांव में मार्ग बदहाल होने पर नारकीय जीवन जी रहे लोग
ग्रामीण मार्ग के जलभराव से होकर गुजरने को है मजबूर

फोटो-

किशनी।जागीर ब्लॉक की ग्राम सभा सुगांव में बदहाल मार्ग होने पर ग्रामीण बदहाल जीवन जी रहे हैं।ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से मार्ग बनवाने की मांग की है।

जागीर क्षेत्र का सुगांव प्रशासनिक व राजनीतिक उपेक्षा का शिकार है। सेवापुर से नगला बाग डेढ़ किलोमीटर मार्ग,नगला मियां से सेवापुर तक एक किलोमीटर व गाड़ीवार से सेवापुर तक एक किलोमीटर मार्ग कच्चे व दुर्दशाग्रस्त हैं।बरसात होने पर मार्ग से घर तक पहुंचना बेहद मुश्किल हो जाता है।लोग पैदल निकलने में भी परेशान रहते हैं।भाजपा नेता राज ठाकुर का आरोप है कि क्षेत्र से जुड़े किसी जनप्रतिनिधि ने आजतक इस मार्ग को बनवाने के लिये कोई प्रयास नहीं किये।उन्होंने बताया कि किसी की तबियत खराब होने पर गांव तक एम्बुलेंस नहीं पहुंच पाती है।वहीं बरसात में स्कूली बच्चों को भी स्कूल जाने में दिक्कतें होती हैं।मार्ग कच्चा होने के कारण हर समय कीचड़ भरा रहता है।ग्रामीण महेश सिंह,भूरे सिंह,नवाब सिंह,साहब सिंह,दीनानाथ,अरविंद चौहान,धीरेंद्र चौहान,राजेश चौहान,रुकमेश चौहान,सोबरन सिंह यादव,नौरत्न सिंह यादव,रामफल यादव,सुरेंद्र यादव,महेश सिंह,सुभाष यादव,विजलेश यादव,नीटू यादव,बीटू यादव,अनिल यादव,ध्रुव यादव,वीरेंद्र चौहान ने मुख्यमंत्री से मार्ग बनवाने की मांग की है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।