लखीमपुर खीरी थाना मझगई पुलिस ने एक बार फिर किया खाकी को शर्मशार "मजदूर ने पीटने का लगाया आरोप" 


अब तक न्याय 
हिंदी दैनिक न्यूज़
 जिला संवाददाता सियाराम

लखीमपुर खीरी थाना मझगई पुलिस ने एक बार फिर किया खाकी को शर्मशार "मजदूर ने पीटने का लगाया आरोप" 

यह मामला लखीमपुर खीरी क्षेत्र थाना मझगई का बताया जा रहा है जहां पर पुलिस ने फिर एक बार किया वर्दी को दागदार।

पीड़ित का आरोप है कि थाना मझगई के दरोगा तेजपाल सिंह ने अपनी बेटी की शादी के लिए आसिफ के घर पर लकड़ी भिजवा कर कुछ फर्नीचर का काम कराया था।
जिसकी मजदूरी मांगने के लिए मांगने के लिए पीड़ित ने कई चक्कर लगाए किंतु दरोगा जी नही मिले कहीं ड्यूटी पर गए तो कहीं छुट्टी पर।
जब पीड़ित को पता लगा कि दरोगा जी थाने में मौजूद हैं तब अपनी बाकी मजदूरी लेने गया तो दरोगा जी ने आओ देखा ना ताव केबिन से निकलते ही कोने में ले जाकर धड़ाधड़ चार से छह थप्पड़ जड़ दिए और झूठे मुकदमे में फसाने की धमकी भी दे डाली।

पीड़ित का आरोप है कि क्या अपनी मजदूरी मांगना अपराध है क्या पुलिस उत्पीड़न के लिए बैठी है।

फिलहाल प्रार्थी ने इसकी शिकायत आईजीआरएस के माध्यम से मुख्यमंत्री महोदय को की है और उच्चाधिकारियों को ट्वीट कर कार्यवाही के लिए गुहार लगाई है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।