उड़ान संख्या 6ई 6435 बेंगलुरु से सुबह 10.05 बजे उड़ान भरेगी और दोपहर 12.25 बजे देवघर पहुंचेगी। वापसी की उड़ान 6ई 6437 दोपहर 12.55 बजे देवघर से रवाना होगी।


किफायती एयरलाइन इंडिगो (Indigo) ने एक जून से झारखंड के देवघर (Deoghar) और बेंगलुरु (Bengaluru) के बीच सीधी उड़ान शुरू करने की घोषणा की है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि सीधी उड़ानें सप्ताह में तीन बार मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को संचालित होंगी। एयरलाइन ने बताया कि उड़ान संख्या '6ई 6435' बेंगलुरु से सुबह 10.05 बजे उड़ान भरेगी और दोपहर 12.25 बजे देवघर पहुंचेगी। वापसी की उड़ान '6ई 6437' दोपहर 12.55 बजे देवघर से रवाना होगी और 3.25 बजे बेंगलुरु में उतरेगी।

 

देवघर में है वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग

इंडिगो ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि नया रूट भारत के दक्षिणी हिस्से से झारखंड के प्रसिद्ध धार्मिक केंद्रों तक संपर्क बढ़ाएगा। बयान में इंडिगो के वैश्विक बिक्री प्रमुख विनय मल्होत्रा ने कहा, ''हमें बेंगलुरु और देवघर के बीच सीधी उड़ान की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है।'' उन्होंने कहा कि इससे न केवल ग्राहकों को झारखंड के पवित्र शहर तक पहुंच मिलेगी, बल्कि छात्रों और रोजगार चाहने वालों को भी सुविधा होगी। देवघर धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व का शहर है और यहां प्रसिद्ध बैद्यनाथ मंदिर है, जो भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंगों में एक है।

अपने बेड़े का विस्तार कर रही इंडिगो

इंडिगो ने अपने बेड़े को और विस्तार देने के लिए नए ऑर्डर दिए हैं। एयरलाइन ने 30 एयरबस ए350-900 विमानों के लिए ऑर्डर दिए हैं। इन विमानों की डिलीवरी 2027 से होनी है। ऑर्डर का मूल्य 12 अरब डॉलर है और एयरबस ने भी इस बात की पुष्टि कर दी है। एयरबस ईवीपी बेनोइट डी सेंट-एक्सुपरी ने कहा है कि हमें गर्व है कि हमारी ईंधन-कुशल, अगली पीढ़ी के A320 परिवार ने भारत में घरेलू हवाई यात्रा में क्रांति ला दी है और अब A350 लंबी दूरी के मार्गों पर उसी सफलता को दोहराने के लिए तैयार है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।