वाराणसी में हाईवे पर ट्रक से भिड़ी कार, चार लोगों की मौत; वाहन में बुरी तरह फंसे थे शव
मिर्जामुराद नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक में एक क्रूजर की टक्कर हो गई। वाहन में बैठे लोग महाकुंभ में गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। हादसे में चार लोगों की माैत हुई है। कई घायल हैं, जिन्हें ट्राॅमा सेंटर भेजा गया है।
हादसे के बाद वाहनों के उड़े परखच्चे।
मिर्जामुराद क्षेत्र के रुपापुर गांव के समीप नेशनल हाईवे पर शुक्रवार की सुबह खड़े ट्रक में एक क्रूजर कार जा भिड़ी। हादसे में महिला समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। क्रूजर की स्पीड इतनी तेज थी कि एक महिला का सिर धड़ से अलग हो गया था।
जानकारी के अनुसार, श्रद्धालुओं से भरी एक क्रूजर कार वाराणसी से प्रयागराज की तरफ महाकुंभ स्नान के लिए जा रही थी। इसी दाैरान रूपापुर स्थित नेशनल हाईवे पर खड़े एक ट्रक में तेज रफ्तार क्रूजर पीछे से जा भिड़ी। इस हादसे में कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
टक्कर इतनी तेज थी कि महिला समेत चार लोगों की मौत मौके पर ही हो गई। दर्दनाक हादसे में कार में एक महिला समेत दो लोग फंसे रहे। पुलिस ने क्रेन से जब ट्रक में फंसी कार को बाहर निकाला तो देखा कि एक महिला का सिर ही उसके धड़ से अलग हो गया है।
कार में सवार आधा दर्जन से ज्यादा श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पाकर पहुंची मिर्जामुराद पुलिस ने एंबुलेंस से सभी घायलों को ट्राॅमा सेंटर भेज दिया। वहीं, मृतकों को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। अस्पताल में दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
सपा सुप्रीमो मायावती ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें सबसे पहले अपने गिरेबान में देखना चाहिए फिर वो बसपा पर सवाल उठाएं।
जौनपुर/मड़ियाहूं नगर के सत्ती माता मंदिर के समीप स्थित जोगापुर नहर में सोमवार को तीन मगरमच्छ दिखाई देने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुस
मेरठ* के चर्चित स्नेक मर्डर मामले की जांच में पुलिस के सामने कई नए तथ्य आए हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपी दामिनी पिछले करीब 1 साल से देशभर में पतियों की हत्या
Leave a Comment: