बेल्जियम में दिल दहला देने वाली सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है, जहां 14 साल की लड़की के साथ 10 नाबालिगों ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया है। सभी की उम्र 11 से 16 साल के बीच है। कथित तौर पर उसके 14 वर्षीय प्रेमी ने दुष्कर्म करने के बाद अपनी प्रेमिका को दोस्तों के लिए उधार में दे दिया।


बेल्जियम में 14 साल की एक लड़की को उसके प्रेमी समेत 10 लड़कों ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म का शिकार बनाया है। इस घटना से दुनिया भर में सनसनी फैल गई है। आरोप है कि उसके 14 वर्षीय प्रेमी सहित 10 नाबालिगों ने लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार और दुर्व्यवहार किया। कथित तौर पर अन्य नाबालिगों को भी उसका यौन उत्पीड़न करने की अनुमति देने से पहले उसके प्रेमी ने उस पर हमला भी किया। नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले सभी आरोपियों की उम्र 11 से 16 वर्ष के बीच है। यानि आरोपी भी नाबालिग हैं और अप्रवासी हैं। आरोप है कि नाबिलग के प्रेमी ने अपने दोस्तों के लिए प्रेमिका को उधार में दे दिया था। 

 

द ब्रुसेल्स टाइम्स के अनुसार लड़की के 14 वर्षीय प्रेमी ने अपने दोस्तों को सामूहिक बलात्कार करने के लिए नाबालिक प्रेमिका को 'उधार स्वरूप' सौंप दिया। इसके बाद किशोरी लड़की के साथ 10 नाबालिगों ने सामूहिक बलात्कार किया। पीड़िता को वेस्ट फ़्लैंडर्स के एक जंगली इलाके में ले जाया गया। यह स्थान पहाड़ी बाइकर्स के बीच लोकप्रिय है। यहीं पर पहले जहां उसके 14 वर्षीय 'प्रेमी लड़के' ने  बलात्कार और दुर्व्यवहार किया। इसके बाद अपने दोस्तों को भी सौंप दिया। 

बलात्कार करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले सभी अप्रवासी आरोपियों ने बलात्कार की पूरी घटना की अपने स्मार्टफोन में वीडियो बनाई और फिर क्लिप को सोशल मीडिया स्नैपचैट पर शेयर कर दिया। कथित तौर पर 11 वर्षीय सबसे छोटे लड़के का इस्तेमाल निगरानी के लिए किया गया था। संदिग्धों की पहचान लीक होने से बचने के लिए मामले की जांच गोपनीयता से की गई है। लड़की को अपने माता-पिता और पुलिस को बताने के डर से सामने आने में कई दिन लग गए। पुलिस दस लड़कों को गिरफ्तार करने में सफल रही, जिनमें से छह को एक बंद संस्थान में रखा गया, जबकि अन्य चार को घर में नजरबंद कर दिया गया है। 

यह भी पढ़ें

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।