बदायूं की फैक्ट्री में 100 धमाके, गांव छोड़कर भागे लोग:आंधी से चिमनी गिरी, नाइट्रोजन सिलेंडर में ब्लास्ट; 12 घंटे बाद सिर्फ 60% बुझी


 

यूपी के बदायूं में तेज आंधी से मेंथा फैक्ट्री की चिमनी गिरने से आग लग गई। पलभर में आग ने विकराल रूप ले लिया। फिर वहां रखे नाइट्रोजन सिलेंडर फटने लगे। एक-एक करके करीब 100 सिलेंडर फटे। फैक्ट्री के लोहे के टावर मोम की तरह पिघलकर गिरने लगे। धमाकों से गांव के लोगों में दहशत फैल गई।

लोग बाइक और कार से अपने-अपने परिवार को लेकर भाग गए। जिस वक्त घटना हुई, उस समय फैक्ट्री में 200 से ज्यादा मजदूर काम कर रहे थे। सभी ने भागकर जान बचाई। हालांकि, एक मजदूर का पता नहीं चला है।

आग इतनी भयावह थी कि 60 फीट ऊपर तक लपटें उठती रहीं। 3 किमी दूर से धुएं का गुबार दिखाई पड़ रहा था। रात साढ़े 10 बजे से लगी आग पर अब तक काबू नहीं पाया जा सका है। सिर्फ 60 फीसदी आग बुझी है। 100 से ज्यादा फायर ब्रिगेड कर्मी आग बुझाने में लगे हैं।

हालांकि, हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। फैक्ट्री जिला मुख्यालय से 18 किमी दूर कुड़ा नरसिंहपुर गांव में है।

लोगों के घर छोड़कर भागने की 3 तस्वीरें देखिए

सुबह 5 बजे फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ। लोग डर के मारे घर छोड़कर भागने लगे।

सुबह 5 बजे फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ। लोग डर के मारे घर छोड़कर भागने लगे।

पुलिस ने लोगों से कहा- डरने की कोई बात नहीं, जल्द ही आग पर काबू पा लिया जाएगा।

पुलिस ने लोगों से कहा- डरने की कोई बात नहीं, जल्द ही आग पर काबू पा लिया जाएगा।

लोग इतना डर गए थे कि एक बाइक पर परिवार के 5-5 लोगों बैठाकर भागने लगे, पुलिस के समझाने के बाद भी नहीं रुके।

लोग इतना डर गए थे कि एक बाइक पर परिवार के 5-5 लोगों बैठाकर भागने लगे, पुलिस के समझाने के बाद भी नहीं रुके।

4 जिलों से बुलाई दमकल की गाड़ियां

दिल्ली-बदायूं हाईवे पर उझानी कस्बे के किनारे मनोज गोयल की भारत मिंट एंड एलाइड केमिकल्स नाम से मेंथा फैक्ट्री है। फैक्ट्री के आसपास रिहाइशी बस्ती है। इसमें 6 गांव हैं। कुल आबादी करीब 20 हजार है। कुड़ा नरसिंहपुर गांव फैक्ट्री से सबसे सटा है।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है- रात में तेज आंधी चल रही थी। अचानक फैक्ट्री की 150 फीट ऊंची चिमनी गिर गई। जिससे फैक्ट्री में आग लग गई। अंदर काम कर रहे मजदूर चिल्लाते हुए भागने लगे।इसके बाद हम लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन नाइट्रोजन के सिलेंडरों में विस्फोट शुरू हो गए। इसके चलते किसी की भी आग बुझाने की हिम्मत नहीं हुई। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।

फायर ब्रिगेड की 3-4 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इसके बाद बरेली, मुरादाबाद, संभल और बदायूं से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाई गईं। लेकिन आग इतनी भीषण थी कि टीमें फैक्ट्री के अंदर घुस नहीं पाईं और बाहर से ही आग बुझाने का प्रयास करती रहीं।

अब आग की 3 तस्वीरें देखिए-

आग इतनी भीषण थी कि 3 किमी दूर से धुएं का गुबार दिखाई पड़ा।

आग इतनी भीषण थी कि 3 किमी दूर से धुएं का गुबार दिखाई पड़ा।

60 फीट ऊपर तक लपटें उठती रहीं। फिर सिलेंडर फटने लगे। एक-एक करके करीब 100 धमाके हुए।

60 फीट ऊपर तक लपटें उठती रहीं। फिर सिलेंडर फटने लगे। एक-एक करके करीब 100 धमाके हुए।

आग इतनी भीषण थी कि दमकल कर्मी फैक्ट्री के अंदर घुस नहीं पाए। बाहर से ही आग बुझाने का प्रयास करते रहे।

आग इतनी भीषण थी कि दमकल कर्मी फैक्ट्री के अंदर घुस नहीं पाए। बाहर से ही आग बुझाने का प्रयास करते रहे।

एक गांव को खाली कराना पड़ा, बाकी लोग डरकर भागे घटना की सूचना पर पुलिस टीम पहुंची, फिर पीएसी को भी बुलाया गया। आनन-फानन में फैक्ट्री से सटे कुड़ा नरसिंहपुर गांव को खाली कराया। इसके अलावा, दिल्ली हाईवे पर यातायात पूरी तरह रोक दिया गया। मुजरिया के तरफ से यातायात को डायवर्ट कर दिया।

गुरुवार सुबह करीब 5 बजे अचानक फिर धमाका हुआ। इसके बाद आसपास के गांवों में दहशत फैल गई। लोग अपने-अपने घर छोड़कर जाने लगे। पुलिस ने लोगों से कहा- डरने की कोई बात नहीं, जल्द ही आग पर काबू पा लिया जाएगा। लेकिन लोग इतने डर गए थे कि पुलिस के समझाने के बाद भाग गए।

 

बदायूं सिटी फायर स्टेशन के FSSO शैलेंद्र सिंह ने बताया-

QuoteImage

जब हम लोग पहुंचे तो फैक्ट्री खाली थी, लोग बाहर निकल चुके थे। किस वजह से आग लगी, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। फैक्ट्री में मैंथा ऑयल के ड्रम रखे हुए थे। साथ ही नाइट्रोजन के सिलेंडर भी थे। इसी कारण एक के बाद एक धमाके हुए। अब तक 60 प्रतिशत आग पर काबू पाया जा चुका है। शाम तक पूरी तरह से आग बुझा ली जाएगी। फिलहाल, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।"

QuoteImage

प्रत्यक्षदर्शी बोला- रिश्तेदार घर आए थे, धमाका सुनकर भाग गए

कोड़ा नसीमपुर निवासी प्रत्यक्षदर्शी दीपक ने बताया- धमाका हुआ तो मैंने बाहर आकर देखा तो फैक्ट्री में आग लगी थी। मेरे घर पर मेहमान आए थे। धमाका सुनकर वो लोग भाग गए। मेरा पूरा परिवार भी घर से निकलकर बाहर आ गया। थोड़ी देर में ही पूरा गांव खाली हो गया। सुबह में हम लोग लौटकर आए।

प्रत्यक्षदर्शी दीपक ने कहा- धमाका हुआ तो लोग डर गए। थोड़ी देर में पूरा गांव खाली हो गया।

प्रत्यक्षदर्शी दीपक ने कहा- धमाका हुआ तो लोग डर गए। थोड़ी देर में पूरा गांव खाली हो गया।

मेडिकल कॉलेज में 100 बेड रिजर्व, 25 एंबुलेंस मौके पर पुलिस का कहना है- राजकीय मेडिकल कॉलेज को अलर्ट पर रखा गया है। 100 बेड रिजर्व रखे गए हैं। इसके अलावा 25 एंबुलेंस मौके पर मौजूद हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर घायलों का तत्काल इलाज हो सके। मुजरिया निवासी मुनेंद्र हादसे के बाद से लापता है। उसके दो भाई बाहर निकल आए।

डीएम बोले- टैंकर में ब्लास्ट हुआ, फिर आग तेजी से फैली डीएम अवनीश राय ने बताया – फैक्ट्री से सभी लेबर समय रहते बाहर निकल गए। अब तक किसी जनहानि की सूचना नहीं है। आग लगने के प्राथमिक कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार, यहां हाइड्रोजन रॉ मैटेरियल के रूप में इस्तेमाल हो रहा था।

एक टैंकर भी था, जो संभवतः ब्लास्ट हो गया। चूंकि यह ज्वलनशील पदार्थ होता है, इसलिए आग को नियंत्रण में करने में अधिक समय लगा। एक मजदूर के लापता होने की सूचना है, जिसे मलबा हटने के बाद ही स्पष्ट किया जा सकेगा। इसके बाद ही कुल नुकसान का आकलन संभव होगा। अगर किसी की जान गई है, तो नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।

यूपी सरकार ने जिला प्रशासन से मांगी रिपोर्ट इधर, हादसे के बाद यूपी सरकार ने जिला प्रशासन से रिपोर्ट तलब की है। हादसे के कारणों, मजदूरों की स्थिति और आग बुझाने की रणनीति जैसे सवालों के जवाब मांगे हैं।

यूपी में तूफानी बारिश ने बुधवार रात जमकर कहर बरपाया। अलग-अलग हादसों में डॉक्टर, टीचर और सिपाही समेत 22 लोगों की मौत हो गई। पिछले 24 घंटे में लखनऊ, गाजियाबाद और नोएडा समेत प्रदेश के 20 जिलों में बारिश हुई। मेरठ और बागपत में जमकर ओले गिरे। पढ़ें पूरी खबर

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Related Tags:

 

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।